जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
UP BJP Politics News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी आलाकमान के नेताओं से मिलेंगे. चूंकि योगी और दो उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के बीच कोई संवाद नहीं है. ...
New BJP Presidents: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौजूदा राज्य प्रमुख और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह दिलीप जायसवाल को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। ...
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की जगह कौन लेगा, इस पर चल रही अटकलों के बीच कहा जा रहा है कि भगवा पार्टी को अगस्त के अंत तक नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल सकता है। ...
BJP Lok Sabha and by-election defeats: प्रधानमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (झामुमो) से मुलाकात की, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में केंद्रीय एजेंसियों ने जेल भेज दिया था, जो कि एक तरह से पहली बार था. ...
UP BJP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 10 निर्वाचन क्षेत्रों में आगामी विधानसभा उपचुनावों पर चर्चा के लिए लखनऊ में अपने आवास पर राज्य के मंत्रियों से मुलाकात के कुछ घंटों बाद आया है। ...