भारत में राष्ट्रपिता और महात्मा के नाम से पुकारे जाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गुजरात से ही शुरुआत पढ़ाई करने के बाद उन्होंने ब्रिटेन से बैरिस्टरी की पढ़ाई की। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका जाकर बैरिस्टर बन गए। वहां रहने के दौरान उन्होंने वहां रहने वाले हिन्दुस्तानी और अफ्रीकी लोगों की भी मदद की और छुआछूट से संबंधित कई मसलों पर लड़ाई लड़ी। साल 1915 में भारत लौटने के बाद वह पूरी तरह से स्वतंत्रता आंदोलन में कूद गए। इसके बाद नमक आंदोलन, दांडी यात्रा, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, स्वेदेसी आंदोलन जैसे अहिंसा वाले आंदोलनों से उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। लेकिन देश की आजादी में उनके योगदानों के लिए उनके जन्मदिन को भारतवर्ष में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है। Read More
Mahatma Gandhi Birth Anniversary Special (गाँधी जयंती): जब हम गांधी के सार्वजनिक सफरनामे को देखते हैं तो चार हिस्से दिखाई देते हैं -पहला 1889 से 1914 तक दक्षिण अफ्रीका में। दूसरा 1915 से 1919 तक हिंदुस्तान में यायावरी और चंपारण आंदोलन। ...
Mahatma Gandhi Jayanti 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। ...
Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary: मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने कर दी थी। ...
Gandhi Jayanti 2 october Mahatma Gandhi Quotes in Hindi: 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। सत्य और अहिंसा के पुजारी की जयंती को दुनिया अहिंसा दिवस के रूप में मनाती है। पढ़िए उनके कुछ अनमोल कथन... ...
2 October Gandhi Jayanti 2018: Speech and Essay in Hindi: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर प्रभावी भाषण कैसे दें? हमने आपकी मुश्किल आसान करते हुए इस लेख में बताएं हैं भाषण और निबंध लिखने के तरीके और एक सैम्पल। ...
हजारे ने कहा, ‘‘लेकिन भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर इस सरकार के पास इच्छाशक्ति की कमी है और इसलिए यह बहुत से कारण बता रही है तथा लोकपाल की नियुक्ति में विलंब कर रही है।’’ ...