28 जुलाई 1914 को शुरू हुए युद्ध को दुनिया का पहला विश्व युद्ध माना जाता है। दो देशों के बीच शुरू हुए इस युद्ध में एक-एक कर 30 देश शामिल हो गये। ये युद्ध करीब चार साल 1918 में ख़त्म हुआ। पहली आलमी जंग जिन दो खेमों के बीच हुई उन्हें अलाइज फोर्सेज और सेंट्रल पावर्स के बीच हुई। अलाइज फोर्सेज में सर्बिया, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और अमेरिका जैसे देश थे। सेंट्रल पावर्स में जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी, बुल्गारिया और ओटोमन साम्राज्य (तुर्की इत्यादि) शामिल थे।