देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार (31 मई) को हुई। इसमे कैराना लोकसभा सीट पर हुए अहम उपचुनाव भी शामिल हैं जिसमें बीजेपी के सामने संयुक्त विपक्ष ने चुनौती पेश की है। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नागालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आए। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नतीजे भी आए। जानें, इन सभी सीटों का पूरा लेखा-जोखा और सियासी समीकरण।इससे पहले उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा (गोरखपुर और फूलपुर) सीट, बिहार की एक लोकसभा (अररिया) और दो विधानसभा (भभुआ और जहानाबाद) सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे आए जिसमें बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। इन पांच सीटों पर 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को नतीजे घोषित किए गए। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सांसद थे। विधान परिषद में जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाया जा रहा था। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद फूलपूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाया गया। सीमांचल के बड़े नेता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा सीट खाली हुई थी। Read More
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि उनके पिता बाल ठाकरे ने बीजेपी के ‘‘बुरे कर्मों ’’ को बर्दाश्त किया लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। पालघर लोकसभा उपचुनाव के लिए शिवसेना के उम्मीदवार श्रीनिवास वनगा के लिए धनाऊ में एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए ठा ...
तबस्सुम के चुनाव दफ्तर से बमुश्किल एक किलोमीटर की दूरी पर भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह का दफ्तर है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीरें लगी हुई हैं। ...
गोरखपुर के जिलाधिकारी राजीव रौतेला पर उपचुनाव नतीजों में देरी करने का आरोप लगा था। इस प्रशासनिक फेरबदल में 16 जिलाधिकारी और 4 कमिश्नर शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट... ...
गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। योगी आदित्यनाथ ने नतीजों के बाद इसका कारण अतिआत्मविश्वास बताया था। ...