देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार (31 मई) को हुई। इसमे कैराना लोकसभा सीट पर हुए अहम उपचुनाव भी शामिल हैं जिसमें बीजेपी के सामने संयुक्त विपक्ष ने चुनौती पेश की है। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नागालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आए। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नतीजे भी आए। जानें, इन सभी सीटों का पूरा लेखा-जोखा और सियासी समीकरण।इससे पहले उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा (गोरखपुर और फूलपुर) सीट, बिहार की एक लोकसभा (अररिया) और दो विधानसभा (भभुआ और जहानाबाद) सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे आए जिसमें बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। इन पांच सीटों पर 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को नतीजे घोषित किए गए। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सांसद थे। विधान परिषद में जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाया जा रहा था। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद फूलपूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाया गया। सीमांचल के बड़े नेता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा सीट खाली हुई थी। Read More
Palghar, Bhandara, Gondiya By Election 2018:नरेंद्र मोदी के नाम को लेकर जनता में उठी लहर से साल 2014 में बीजेपी सत्ता पर काबिज हुई और उसने लोकसभा की 282 सीटों पर कब्जा किया। ...
28 मई को हुए उपचुनाव में कैराना में कई जगह ईवीएम खराबी की बात सामने आई थी, जिसके बाद आज सहारनपुर के 68 और शामली के 5 बूथों पर फिर से मतदान कराया जा रहा है। ...
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा - गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नगालैंड लोकसभा सीट पर मतदान हो रहे हैं। इन सभी सीटों पर नतीजे गुरुवार (31 मई) को घोषित किए जाएंगे ...
पालघर में वसई तहसील के माली अली, मवांदा, नवाले और नंदनवन गांवों के लगभग 15,000 मतदाताओं ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी का हवाला देते हुए मतदान का बहिष्कार किया है। ...