भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गये। युवावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े गये। आजादी के बाद 1957 में लोक सभा चुनाव जीतकर संसद पहुँचे। 1977 में जनता पार्टी सरकार में देश के विदेश मंत्री रहे। 1996 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने हालाँकि 13 दिनों बाद ही उनकी सरकार गिर गयी। 1998 में दोबारा पीएम बने लेकिन 13 महीनों बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी 1999 में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम बने। साल 2004 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी लेकिन उसे हार मिली। साल 2005 में खराब स्वास्थ्य के कारण अटल बिहारी वाजपेयी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। अपने छह दशक लम्बे राजनीतिक जीवन में अटल बिहारी वाजपेयी 10 बार लोक सभा सांसद और दो बार राज्य सभा सांसद रहे। साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया। Read More
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह को खराब स्वास्थ्य के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी महीने उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया था। ...
जोजिला टनलः केंद्र सरकार 6809 करोड़ रुपए खर्च करेगी। करगिल जिले के द्रास और सोनमर्ग के बीच प्रस्तावित जोजिला टनल के निर्माण के लिए आज दोपहर करीब 12 बजे ब्लास्ट किया गया। ...
सुरंग का निर्माण मनाली-लेह राजमार्ग पर हर मौसम में आवाजाही की सुविधा के लिए किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को इस सुरंग का उद्घाटन किया। ...
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने एक ट्वीट में कहा कि एक विशिष्ट कैबिनेट मंत्री, सांसद और सैनिक जसवंत सिंह को भारतीय गणराज्य के लिए उनकी सेवा और अमेरिका-भारत साझेदारी में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा। ...
बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक बयान में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी नीत सरकार में जसवंत सिंह ने अकेले और कुशलता से तीन सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों विदेश, रक्षा और विदेश को संभाला। ...
14 सितंबर का इतिहास: भारत की आजादी के बाद साल 1949 में आज के ही दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। पहला हिंदी दिवस हालांकि, 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। ...