साल 2023 में कई राज्य में चुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ‘सेमी-फाइनल’ माना जा रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्वोत्तर राज्यों-नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में सबसे पहले विधानसभा चुनाव होंगे। नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव इस साल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। Read More
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण हार के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। ...
मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री आर लालथंगलियाना को भारतीय फुटबॉल प्लेयर जेजे लालपेखलुआ ने बहुत कम मार्जिन से हराया। दोनों के बीच हार का अंतर 135 का रहा। वहीं, अब एमएनफ को लगभग हार मिलती दिख रही है। ...
मायावती ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम लोगों के गले से नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल हैं और ऐसे 'रहस्यात्मक' मामले पर गंभीर चिंतन और उसके 'समाधान' की जरूरत है। ...
मिजोरम चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 4 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिये हैं, जिसमें एक पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री लड़ रहे थे। उन्हें जेडपीएम के उम्मीदवार ने पटखनी दे दी है। मार्जिन 909 वोटों का रहा है। ...
मिजोरम में आईजोल पूर्व की सीट से चुनाव लड़ रहे एमएनएफ चीफ और राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथंगा अपने निकटतम जेडपीएम प्रत्याशी लालथानसांगा से पीछे चल रहे हैं। ...
राज्य विधानसभाओं के चुनाव परिणाम उनके लिए किंचित भी आश्चर्य का विषय नहीं है जो इन राज्यों के बदले हुए राजनीतिक वातावरण को देख रहे थे। ये चुनाव परिणाम मतदाताओं के तात्कालिक संवेग की अभिव्यक्ति नहीं हैं। ...
छत्तीसगढ़ के साजा निर्वाचन क्षेत्र में पेशे से मजदूर और दंगा पीड़ित भाजपा उम्मीदवार ईश्वर साहू ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक और मंत्री रवींद्र चौबे को हराया है। ...
मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में साफ हो गया है कि जेडपीएम को बहुमत मिलने जा रहा है। वहीं सत्तासीन एमएनएफ को भारी नुकसान हुआ है। ...