साल 2023 में कई राज्य में चुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ‘सेमी-फाइनल’ माना जा रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्वोत्तर राज्यों-नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में सबसे पहले विधानसभा चुनाव होंगे। नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव इस साल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। Read More
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को 64 सीटों पर विजय प्राप्त हुई है और लगभग अब सीएलपी बैठक में रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर भी लग चुकी है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से बाहर आई है। ...
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने दावा किया कि कुछ विधायकों ने उनसे मुलाकात करके बताया कि उनके अपने गांव में उन्हें महज 50 वोट मिले हैं। नाथ ने कहा कि भला यह कैसे संभव हो सकता है? ...
पीएम मोदी ने मंगलवार को इंडिया टुडे के 'मेल्टडाउन-ए-आजम' शीर्षक वाले वीडियो का हवाला देते हुए आलोचकों को 'अहंकार' और 'विभाजनकारी एजेंडे' के खिलाफ चेतावनी दी, जिसमें चुनाव परिणामों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दिखाई गई थी। ...
चुनाव आयोग ने बीते रविवार को 4 राज्यों के परिणाम घोषित कर दिये हैं। तीन राज्य में भाजपा को बढ़त मिली हैं, वहीं कांग्रेस को तेलंगाना में बहुमत मिल गया है। इसके आधार पर पार्टी नेतृत्व ने अपना सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। ...
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने सोमवार को कहा कि बीते रविवार को घोषित हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस और उनके लिए 'अप्रत्याशित' हैं क्योंकि उन्होंने अंबिकापुर सीट से अपनी हार की कल्पना नहीं की थी। ...
मिजोरम में जेडपीएम को 27 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, मुख्यमंत्री जोरमथंगा आइजोल पूर्व-I से 2101 वोटों से चुनाव हार गये हैं। इससे पहले आये नतीजों में स्वास्थ्य मंत्री, उप-मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री को हार मिली। अभी तक कुल 36 सीटों पर चुनाव आय ...
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का महासमर आज समाप्ति की ओर है। बीते नंवंबर से शुरू हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव को 2024 से पहले लोकसभा का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ...