मैड्रिड ओपन: तीन साल बाद क्ले कोर्ट पर लौटे फेडरर, रिचर्ड गैस्किट को सीधे सेटों से हराया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 8, 2019 08:07 AM2019-05-08T08:07:15+5:302019-05-08T08:07:37+5:30
स्विट्जरलैंड के 37 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी फेडरर ने आखिरी बार 2016 में रोम मास्टर्स खेला था। उसके बाद लगातार हार्ड और ग्रास कोर्ट पर खेल रहे हैं।
बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर तीन साल बाद मैड्रिड ओपन से क्ले कोर्ट पर वापसी किया। फेडरर ने पहले मुकाबले में रिचर्ड गेस्टिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया।
स्विट्जरलैंड के 37 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी फेडरर ने आखिरी बार 2016 में रोम मास्टर्स खेला था। उसके बाद लगातार हार्ड और ग्रास कोर्ट पर खेल रहे हैं। अपने कॅरिअर के आखिरी पड़ाव में पहुंचे फेडरर अब उस कोर्ट पर खुद को चुनौती देना चाहते हैं जो उनके चिर प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल की बादशाहत का साक्षी रहा है।
फेडरर का लंबे समय से सपना रोलां गैरां (फ्रेंच ओपन) रहा है। उन्होंने यह ट्रॉफी सिर्फ एक बार 2009 में जीती थी। उसके बाद वह (2006, 2007, 2008 व 2011) चार बार उपविजेता रहे और हार बार फाइनल में नदाल से हारे। ग्यारह बार के रिकॉर्ड फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल की हाल के दिनों में बार्सिलोना और मोंट कार्लो जैसे क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में हार से फेडरर के लिए इस नो मैंस लैंड कोर्ट पर अच्छा करने की उम्मीद जगी है।