फेडरर का ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड राफेल नडाल के दिमाग में नहीं

By भाषा | Published: January 8, 2020 05:57 PM2020-01-08T17:57:41+5:302020-01-08T17:57:41+5:30

इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल फ्रेंच और यूएस ओपन के खिताब जीते थे और वह स्विट्जरलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी के 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब से अब केवल एक खिताब पीछे हैं।

Rafael Nadal insists Roger Federer Grand Slam record not on his mind | फेडरर का ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड राफेल नडाल के दिमाग में नहीं

फेडरर का ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड राफेल नडाल के दिमाग में नहीं

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उनका ध्यान रोजर फेडरर के सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकार्ड की बराबरी करने पर नहीं रहेगा।

इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल फ्रेंच और यूएस ओपन के खिताब जीते थे और वह स्विट्जरलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी के 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब से अब केवल एक खिताब पीछे हैं। फेडरर 2009 से शीर्ष पर काबिज हैं। तब उन्होंने पीट संप्रास के 14 खिताब का रिकॉर्ड तोड़ा था।

नडाल अगर ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जीत दर्ज करते हैं तो वह अपने पसंदीदा फ्रेंच ओपन में एक नया लक्ष्य तय कर सकते हैं, लेकिन स्पेन के इस खिलाड़ी ने इस रिकार्ड को खास महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके (फेडरर के रिकॉर्ड) बारे में बहुत अधिक नहीं सोच रहा हूं। मेरा लक्ष्य अच्छी टेनिस खेलना, इस खेल का लुत्फ उठाना और खुश रहना है। अगर ऐसा होता है और मैं स्वस्थ रहता हूं तो फिर जिन प्रतियोगिताओं में मैं हिस्सा लेता हूं उनमें अच्छे परिणाम हासिल करना लक्ष्य है।’’ नडाल का तात्कालिक लक्ष्य स्पेन को पहले एटीपी कप में खिताब दिलवाना है।

Web Title: Rafael Nadal insists Roger Federer Grand Slam record not on his mind

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे