Sania Mirza Birthday: सानिया ने इस शख्स से सगाई टूटने के बाद शोएब मलिक से की थी शादी, जानिए 5 रोचक बातें

By विनीत कुमार | Published: November 15, 2018 07:51 AM2018-11-15T07:51:47+5:302018-11-15T07:51:47+5:30

Happy Birthday Sania Mirza Special Interesting Facts: (सानिया मिर्जा जन्मदिन/हैप्पी बर्थडे सानिया मिर्ज़ा):हाल में मां बनी सानिया अपने दमदार खेल के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही। जानिए, उनके बारे में रोचक बातें...

indian tennis star sania mirza 5 most interesting facts | Sania Mirza Birthday: सानिया ने इस शख्स से सगाई टूटने के बाद शोएब मलिक से की थी शादी, जानिए 5 रोचक बातें

सानिया मिर्जा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का आज जन्मदिन है। डबल्स में तीन ग्रैंडस्लैम और मिक्स्ड डबल्स में भी इतने ही खिताब जीतने वाली सानिया का जन्म 15 नवंबर, 1986 को हुआ। साल 2009 में महेश भूपति के साथ खेलते हुए सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा किया और ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 

हाल में मां बनी सानिया अपने दमदार खेल के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही। खासकर जब सानिया ने पाकिस्तान के शोएब मलिक से शादी की, तो कई तरह की चर्चाएं हुई। तमाम अच्छे और बुरी प्रतिक्रियाओं के बावजूद सानिया फैंस के दिलों पर छाई हुई हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं उनके बारे में 5 सबसे दिलचस्प बातें...

1. सानिया ने 6 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया। उनके पहले कोच उनके पिता इमरान मिर्जा रहे जिन्होंने अपनी बेटी का करियर बनाने के लिए पत्रकारिता के अपने करियर को छोड़ दिया।

2. सानिया को केवल 18 साल की उम्र में 2004 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। डब्ल्यूटीए ने उन्हें 2005 में 'न्यूकमर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया जबकि 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा।

3. साल 2014 में सानिया के टेनिस कोर्ट पर ड्रेस को लेकर कुछ कट्टरपंथी संगठनों ने विरोध जताया। साथ ही फतवा भी आया। हालांकि, इन तमाम विवादों के बावजूद सानिया ने अपना शानदार खेल जारी रखा।

4. साल 2009 में सानिया ने अपने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन शोहराब मिर्जा से सगाई कर ली थी। इसके बाद ऐसी भी खबरें आईं कि सानिया जल्द ही टेनिस के करियर को अलविदा कह सकती हैं। सानिया के पिता ने तब इन तमाम अटकलों को खारिज किया और कहा कि उनका टेनिस करियर जारी रखा। हालांकि, सानिया का रिश्ता बाद में शोहराब से टूट गया और इस टेनिस स्टार ने अप्रैल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली।

5. साल 2005 में टाइम मैगजिन ने सानिया मिर्जा को 'एशिया के शीर्ष 50 हीरो' की श्रेणी में शामिल किया। वहीं, 2012 में भी 'इकॉनोमिक्स टाइम्स' ने सानिया को उन 33 महिलाओं की श्रेणी में रखा जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया।  

English summary :
Happy Birthday Sania Mirza Special Interesting Facts: India's star tennis player Sania Mirza is celebrating her birthday today. Sania was born on November 15, 1986, winning so many titles in three Grand Slam and Mixed Doubles in doubles. In 2009, playing with Mahesh Bhupathi, Sania won the Australian Open and became the first Indian woman to win the Grand Slam title.


Web Title: indian tennis star sania mirza 5 most interesting facts

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे