ऑस्ट्रेलियन ओपन: 21 वर्षीय सोफिया केनिन ने गत चैंपियन मुगुरुजा को हरा जीता पहला ग्रैंड स्लैम, रचा इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 1, 2020 04:49 PM2020-02-01T16:49:41+5:302020-02-01T17:06:48+5:30

Sofia Kenin: रूस में जन्मीं अमेरिका की सोफिया केनिन ने गत चैंपियन गारबाइन मुगुरुजा को हराते हुए जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला सिंगल्स खिताब

Australian Open: Sofia Kenin Beats Garbine Muguruza To Win maiden Grand Slam title | ऑस्ट्रेलियन ओपन: 21 वर्षीय सोफिया केनिन ने गत चैंपियन मुगुरुजा को हरा जीता पहला ग्रैंड स्लैम, रचा इतिहास

सोफिया केनिन ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला सिंगल्स खिताब

Highlightsसोफिया केनिन ने मुगुरुजा को हराते हुए जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला सिंगल्सकेनिन पिछले 12 सालों में ये खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं

अमेरिका की सोफिया केनिन ने शनिवार को खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में दो बार की चैंपियन स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा को 4-6, 6-2, 6-2 से हराते हुए महिला सिंगल्स खिताब जीत लिया, ये केनिन का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है, इससे पहले वह कभी किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर से भी आगे नहीं बढ़ पाई थीं। 

इसके साथ ही 21 वर्षीय केनिन पिछले 12 सालों में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। 21 साल 80 दिन की उम्र में ये खिताब जीतते हुए केनिन पिछले साल खिताब जीतने वाली जापान की नाओमी ओसाका से 22 साल कम उम्र की हैं। वह 2008 में 20 साल की उम्र में खिताब जीतने वाली मारिया शारापोव के बाद से ये खिताब जीतने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी हैं।

शानदार फॉर्म में दिख रहीं दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। पहला सेट 4-6 ms हारने के बावजूद केनिन ने शानदार वापसी की और अगले दोनों सेट 6-2, 6-2 ms जीतते हुए अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीत लिया। 

Web Title: Australian Open: Sofia Kenin Beats Garbine Muguruza To Win maiden Grand Slam title

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे