फैंस के लिए बुरी खबर, छोटे पर्दे का ये फेमस शो जल्द कहेगा अलविदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 15, 2019 02:20 PM2019-07-15T14:20:07+5:302019-07-15T14:20:07+5:30

मेकर्स ने शो ये उन दिनों की बात को बंद करने का फैसला लिया है। शो अगस्त के मिड में बंद हो जाएगा। इसके बंद होने के बीच टीआरपी को नहीं बताया जा रहा है।

yeh un dinon ki baat hai off air at auguest | फैंस के लिए बुरी खबर, छोटे पर्दे का ये फेमस शो जल्द कहेगा अलविदा

फैंस के लिए बुरी खबर, छोटे पर्दे का ये फेमस शो जल्द कहेगा अलविदा

Highlightsसोनी के प्रसिद्ध शो ये उन दिनों की बात को फैंस ने जमकर पसंद किया है।ब शो के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आई है। शो जल्द ऑफएयर होने वाला है।

सोनी के प्रसिद्ध शो ये उन दिनों की बात को फैंस ने जमकर पसंद किया है। शो 90 के दशक पर आधारित दिखाया गया है। अब शो के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आई है। शो जल्द ऑफएयर होने वाला है।

खबर के अनुसार मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला लिया है। शो अगस्त के मिड में बंद हो जाएगा। इसके बंद होने के बीच टीआरपी को नहीं बताया जा रहा है। मेकर्स को लगता है कि शो की कहानी अब इस मोड़ पर पहुंच गई हैं, जहां सब कुछ सेट हैं। 


ऐसे में जबरदस्ती शो के खींचने का कोई फायदा मेकर्स को नजर नहीं आ रहा है। प्रोड्क्शन हाउस और शो के एक्टर्स को शो के बंद होने की जानकारी दे दी गई है। ये उन दिनों की बात है 16 अगस्त को फैंस से हमेशा के लिए अलविदा कह देगा।

हालांकि इसके बंद होने की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन इतना साफ हो गया है कि शो जल्द बंद होने वाला है। इस शो की कहानी प्रोड्यूसर साक्षी और सुमित मित्तल की रियल लाइफ पर लिखी गई है। ऐसे में अब शो को बंद किया जा रहा है क्योंकि दोनों की कहानी को यहीं तक पर्दे पर पेश किया जाएगा।

Web Title: yeh un dinon ki baat hai off air at auguest

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे