करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला हुई गिरफ्तार, जानिए क्यों?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 18, 2019 08:41 AM2019-06-18T08:41:36+5:302019-06-18T08:41:36+5:30

पुलिस का कहना है कि करण ओबेरॉय की गिरफ्तारी के बार महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर पेपर कटर से हमला किया और एसिड फेंकने की धमकी दी।

woman who accused karan oberoi of rape arrested | करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला हुई गिरफ्तार, जानिए क्यों?

करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला हुई गिरफ्तार, जानिए क्यों?

Highlights खुद को ज्योतिषी बताने वाली इस महिला पर आरोप है कि उसने करण ओबेरॉय को फंसाने के लिए खुद पर ही हमला करवाया।इस हमले के दो दिन बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने हमले में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को टीवी कलाकार करण ओबेरॉय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुद को ज्योतिषी बताने वाली इस महिला पर आरोप है कि उसने करण ओबेरॉय को फंसाने के लिए खुद पर ही हमला करवाया।

पुलिस का कहना है कि करण ओबेरॉय  की गिरफ्तारी के बार महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर पेपर कटर से हमला किया और एसिड फेंकने की धमकी दी। इतना ही नहीं हमलवारों ने उससे करण के खिलाफ किए गए मुकदमें को वापस लेने को कहा।

इस हमले के दो दिन बाद  सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने हमले में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छानबीन में बता चला कि ये हमलावर महिला के रिश्तेदार हैं और यह हमला महिला के वकील की साजिश पर किया गया था और इसके लिए उसे 10 हजार रुपये भी मिले। 

पुलिस को जब इस बात के सबूत मिल गए कि यह महिला बलात्कार की शिकायत करने वाली महिला ने ही दर्ज कराया था तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल महिला पुलिस की गिरफ्त में है।

Web Title: woman who accused karan oberoi of rape arrested

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे