छह महीने में ही अलविदा कहने को तैयार है ये टीवी शो, चैनल ने बंद करने का लिया फैसला
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 22, 2019 02:26 PM2019-08-22T14:26:51+5:302019-08-22T14:26:51+5:30
शो एक भ्रम सर्वगुण संपन्न जल्द फैंस को अलविदा कहेगा। ये शो टीआरपी के कारण बंद होने की कगार पर है।
छोटे पर्दे पर हर रोज अनगिनत सीरियल्स आते हैं। कुछ शोज लंबे समय से फैंस से रुबरु हो रहे हैं। सास बहू के कांसेप्ट पर भी अनगिनत शो फैंस से रुबरु होते हैं। लेकिन कुछ शो जिनकी महत्वकांक्षा के साथ शुरू होते हैं फैंस के बीच वो मुकाम नहीं पा पाते और अलविदा कह देते हैं।
इसी लिस्ट में शामिल है छोटे पर्दे पर आने वाले स्टार प्लस का शो एक भ्रम सर्वगुण संपन्न। ये शो भी फैंस को जल्द अलविदा कहेगा। इस शो को फैंस ने पूरी तरह से नागवार दिया है। टीआरपी चार्ट में शो ने शुरू से ही अपनी जगह ने नहीं बना पाई।
कहा रहा है यही कारण है कि चैनल ने शो को बंद करने का फैसला लिया है। तमाम उतार चढ़ाव के बाद भी शो की टीआरपी में कोई बदलाव नहीं आया है जिसके बाद शो को आखिरकार बंद किया जा रहा है।सर्वगुण संपन्न में श्रेनु पारिख का नेगटिव किरदार दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
हाल ही में शो में नया तड़का लगाया गया है जिसके बाद देवर भाभी के बीच शादी तक को दिखा दिया गया है लेकिन फिर भी फैंस को शो पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में खबरों की मानें तो 14 सितंबर को शो बंद होने वाला है। यानि साफ है ये शो छह महीने भी पर्दे पर सही ढंग से नहीं टिक पाया है। अब इस शो की जगह कोई नया शो फैंस से जल्द ही रुबरु होने वाला है।