'बहु हमारी रजनीकांत' फेम रिद्धिमा पंडित की मां का निधन, कोरोना की वजह से गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 5, 2021 02:17 PM2021-04-05T14:17:16+5:302021-04-05T14:17:36+5:30

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। उनकी मां कई सालों से किडनी की समस्या से परेशान थी लेकिन अपने खानपान और संतुलित दिनचर्या की वजह से उनका स्वास्थ्य ठीक था।

tv actress ridhima pandit's mother dies due to covid-19 infection | 'बहु हमारी रजनीकांत' फेम रिद्धिमा पंडित की मां का निधन, कोरोना की वजह से गई जान

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां का निधन। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsटीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां का निधनकोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में कराया गया था भर्तीकिडनी की समस्या से परेशान थी रिद्धिमा की मांरिद्धिमा को बहु हमारी रजनीकांत सीरियल से मिली थी प्रसिद्धि

ridhima pandit mother dies due to covid-19: रविवार को लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा की  मां को कोविड पॉजिटिव होने के बाद कुछ दिनों पहले ही मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

किडनी की समस्या से जूझ रही थी

जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा पंडित की मां कई सालों से किडनी की समस्या से परेशान थी लेकिन अपने खानपान और संतुलित दिनचर्या की वजह से उनका स्वास्थ्य ठीक था। वह सबकुछ अच्छे से मैनेज कर रही थी लेकिन कोरोना की चपेट में आने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कोरोना नियमों के कारण उनके परिवार को उनसे मिलने भी नहीं दिया गया।

 बहु हमारी रजनीकांत से रिधिमा को मिली प्रसिद्धि

सीरियल बहु हमारी रजनीकांत में रिद्धिमा के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला। उसके बाद साल 2019 में रिधिमा ने खतरों के खिलाड़ी 9 में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह यो के हुआ ब्रो, डांस चैम्पियंस, हम-आई एम बीकॉज ऑफ अस , खतरा खतरा खतरा और हैवान-द मॉन्सटर जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। रिद्धिमा ने अपने करियर की शुरूआत एक मॉडल के रूप में की थी और उन्होंने कई कंपनियों के लिए विज्ञापन का काम भी किया है।

 टीवी जगत के कई सितारे कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण के कारण टीवी जगत के कई सितारे संक्रमित हो चुके हैं। अनुपमा सीरियल फेम रुपाली गांगुली और  उनके को- एक्टर सुधांशु पांडे को भी कोरोना हो गया है। इसके अलावा कांची सिंह, सृष्टि जैन और मोनालिसा सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
 

Web Title: tv actress ridhima pandit's mother dies due to covid-19 infection

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे