रामायण का कौन सा सीन 'राम' को सबसे मुश्किल लगा था? एक्टर ने खोला राज

By प्रिया कुमारी | Published: May 3, 2020 12:54 PM2020-05-03T12:54:00+5:302020-05-03T12:54:00+5:30

रामायण के राम अरुण गोविल जिन्होंने अपनी एक्टिंग से सबके दिलों को जीता। लेकिन उन्हें रामायण के एक सीन को करना सबसे कठीन लगा। जानें क्या था वो सीन।

This scene is most attributed to Arun Govil in Ramayana | रामायण का कौन सा सीन 'राम' को सबसे मुश्किल लगा था? एक्टर ने खोला राज

रामायण के राम अरुण गोविल को सबसे ज्यादा ये सीन लगा कठीन (Photo-social media)

Highlightsरामायण के राम अरुण गोविल जिन्होंने अपनी एक्टिंग से सबके दिलों को जीता। उन्हें रामायण के एक सीन को करना सबसे कठीन लगा।

दूरदर्शन पर रामानंद सागर द्वारा प्रसारित रामायण ने पॉपुलैरिटी के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। साथ ही रामायण के कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से सबके दिलों को छू लिया है। रामायण में राम की भूमिका में नजर आने वाले अरुण गोविल के फैंस बहुत पसंद करते हैं। उन्ही फैन्स में से एक फैन ने अरुण गोविल से ट्विटर पर सवाल पूछा जिसका जवाब भी अरुण गोविल ने दिया।

फैन्स ने अरुण गोविल से पूछा कि रामायण में आपको कौन सा सीन में सबसे ज्यादा कठीन लगा था। इस सवाल का जबाव देते हुए अरुण ने कहा कि जब राजा दशरथ की मृत्यु की खबर सुन कर उस पर रिएक्ट करना था वो सीन काफी कठीन रहा। 

मालूम हो रामायण में जब राजा दशरथ की मृत्यु होती है तो राम, सीता और लक्षमण वन में होते हैं। वनवास के दौरान ही ये सूचना राम को मिलती है कि अब उनके पति राजा दशरथ नहीं रहे, इस बात पर राम का रिएक्शन काफी दर्द भरा रहा, लेकिन अरुण गोविल बताते हैं कि इस सीन को करना उन्हें सबसे कठीन लगा। 

भले ही अरुण गोविल के लिए वह सीन कठीन रहा हो लेकिन लोगों ने उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की है। रामायण के हर पात्र अपनी भूमिका में कमाल के थे। 2 मई को रामायण का आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ। इस लॉकडाउन के दौरान रामायण ने काफी खुशी दी है। 

Web Title: This scene is most attributed to Arun Govil in Ramayana

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे