'आपने पूरी दुनिया के सामने हमारी....', जब मुनमुन दत्ता पर गुस्सा होते हुए जेठालाल ने कह दी थी ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Published: June 3, 2021 04:56 PM2021-06-03T16:56:31+5:302021-06-03T16:56:31+5:30

कहा जाता है कि दिलीप, मुनमुन से इतने नाराज हो गए थे कि कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethala dilip joshi got angr on babitaji Munmun Dutta | 'आपने पूरी दुनिया के सामने हमारी....', जब मुनमुन दत्ता पर गुस्सा होते हुए जेठालाल ने कह दी थी ऐसी बात

'आपने पूरी दुनिया के सामने हमारी....', जब मुनमुन दत्ता पर गुस्सा होते हुए जेठालाल ने कह दी थी ऐसी बात

Highlightsबबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की तो उनका जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ थासाल 2004 में सीरियल ‘हम सब बाराती’ से एक्टिंग में डेब्यू किया थामुनमुन डॉक्टर बनना चाहती थीं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के लोकप्रिया हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का बबीता जी के साथ किया फ्लर्ट लोगों को गुदगुदी देता है। बबीता जी के पति अय्यर और जेठालाल के बीच की की केमिस्ट्री लोगों को खूब रास आती हैं। हालांकि शो के सेट पर कुछ ऐसा हो गया था जिससे दिलीप जोशी यानी जेठालाल बबीताजी से खासे नाराज हो गए थे। तब उन्होंने मुनमुन दत्ता पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था।

हुआ यूं था कि जब सेट पर दिलीप जोशी ( जेठालाल) के कुछ दोस्त आए थे। वे जब सेट पर पहुंचे तो सभी ने मुनमुन यानी बबीताजी के साथ फोटो लेने की बात कही। सभी दोस्तों ने दिलीप से इस बात की अपील की कि वे मुनमुन को मनाए और एक तस्वीर क्लिक करवा दें। अब दोस्तों की फरमाइश पर दिलीप ने सेट पर ही मुनमुन को एक फोटो के लिए बोल दिया। लेकिन सभी को तब झटका लगा जब मुनमुन ने अपने मूड का हवाला देते हुए फोटो क्लिक ही नहीं करवाई। दोस्तों के सामने मुनमुन दत्ता के इस व्यवहार के लिए दिलीप खासे नाराज हुए।

बबीताजी से जेठालाल की बातचीत हो गई थी बंद
कहा जाता है कि दिलीप, मुनमुन से इतने नाराज हो गए थे कि कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी। सिर्फ यही नहीं, दिलीप ने यहां तक कहा था- आपने पूरी दुनिया के सामने हमारी यूनिट का इम्प्रेशन खराब कर दिया।

 मुनमुन को फिल्मों में पहला ब्रेक ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में मिला 
बात करें बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की तो उनका जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। साल 2004 में सीरियल ‘हम सब बाराती’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। यह शो करने से पहले मुनमुन ने कई फैशन शोज में भी काम किया। हालांकि मुनमुन डॉक्टर बनना चाहती थीं। पुणे में रहते हुए उन्होंने अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की और इसके बाद मुंबई चली आईं। मुनमुन को फिल्मों में पहला ब्रेक कमल हासन की फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में मिला था। इसके साथ ही साल 2006 में फिल्म ‘हॉलीडे’ में भी नजर आईं थीं।

Web Title: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethala dilip joshi got angr on babitaji Munmun Dutta

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे