फंस गईं गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ, पति का है क्रिमिनल बैकग्राउंड- सोशल मीडिया पर की लोगों से की अपील
By मेघना वर्मा | Published: April 14, 2019 09:41 AM2019-04-14T09:41:18+5:302019-04-14T09:41:18+5:30
सौम्या सेठ ने साल 2017 में अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड अरुण कपूर से शादी कर ली थी। शादी करने के बाद वो पति के साथ यूएस शिफ्ट हो गई थीं।
टीवी इंडस्ट्री में नव्या सीरियल से कदम रखने वाली एक्ट्रेस सौम्या सेठ अपनी मैरिज लाइफ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। काफी दिनों से वो मुश्किलों से घिरी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात का ईशारा किया था। एक्ट्रेस ने ईशारा करके बताया था कि उनको हाल ही में पता चला है कि उनके पति का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है। साथ ही उन्हें डोमेस्टिक वॉइलेंस को भी झेलना पड़ा है। इसी के बाद से सौम्या चर्चा में आ गई थीं।
सौम्या के इस मैसेज के बाद से उनके फैंस उन्हें लगातार मैसेज कर रहे थे। जिसे पढ़ने के बाद सौम्या ने फिर से सोशल मीडिया पर मैसेज करके अपने फैंस को बताया कि वो सेफ हैं और यूएस से वापिस आ गई हैं। मगर इस पोस्ट का हाईलाइट पार्ट ये है कि सौम्या ने एक वेबसाइट का नाम लिया है। जिसको बताया है कि वो किसी भी तरह का क्रिमिनल रिकॉर्ड को ढूंढने में ट्रस करने लायक है।
सौम्या ने आगे अपने पोस्ट में लिखा है कि काश उन्हें भारत छोड़ने से पहले और यूएस आने से पहले इस बात का पता होता कि उनके पति का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड है। सौम्या ने ये भी बताया कि उनके पति का बेईमानी का रिकॉर्ड है और वो उनपर ब्लाइडली ट्रस्ट करती थीं।
अपने इस लम्बे पोस्ट में सौम्या ने अपने फैंस के लिए लिखा, 'मुझे सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। मैं आप सभी कि शुक्रगुजारा हूं।'
सौम्या ने लोगों से ये भी अपील की है कि इस वेबसाइट का इस्तेमाल करके के लिए भी अपील की है। सौम्या सेठ ने साल 2017 में अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड अरुण कपूर से शादी कर ली थी। शादी करने के बाद वो पति के साथ यूएस शिफ्ट हो गई थीं। शादी के एक साल के ही अंदर सौम्या ने अपने पहले बेटे एदिन के जन्म के बारे में फैंस को बताया था। सौम्या, गोविंदा की भांजी लगती हैं।