सलमान खान की ये एक्ट्रेस बनेगी Bigg Boss 15 का हिस्सा, मेकर्स ने किया अप्रोच

By अनिल शर्मा | Published: June 5, 2021 05:38 PM2021-06-05T17:38:29+5:302021-06-05T17:38:29+5:30

भूमिका चावला सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में नजर आई थीं। फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। हालांकि अच्छी शुरुआत के बावजूद उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा।

salman khan co actress bhumika chawla become a part of bigg boss 15 contestent | सलमान खान की ये एक्ट्रेस बनेगी Bigg Boss 15 का हिस्सा, मेकर्स ने किया अप्रोच

सलमान खान की ये एक्ट्रेस बनेगी Bigg Boss 15 का हिस्सा, मेकर्स ने किया अप्रोच

Highlightsभूमिक चावला बिग बॉस के सीजन 15 के लिए मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैंभूमिका चावला सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में नजर आई थीं

Bigg Boss 15 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेकर्स कई फिल्मी हस्तियों को शो का हिस्सा बनाने के लिए अप्रोच किया है। इस क्रम में सलमान खान की को-एक्ट्रेस रहीं भूमिका चावला को भी मेकर्स ने शो में आने का ऑफर दिया है। 

भूमिका चावला बिग बॉस 15 का बनेंगी हिस्सा!

एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, भूमिक चावला बिग बॉस के सीजन 15 के लिए मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। शो का हिस्सा बनाने के लिए भूमिका को अप्रोच भी किया जा चुका है। हालांकि मेकर्स ने अभी कंफर्म नहीं किया है कि क्या भूमिका इसके लिए राजी हो गई हैं या नहीं।

गौरतलब है कि भूमिका चावला सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में नजर आई थीं। फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। हालांकि अच्छी शुरुआत के बावजूद उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। बॉलीवुड में खास पहचान नहीं बनाने के बाद उन्होंने साउथ की तरफ रुख कर लिया। वहां काफी नाम कमाया। भूमिका साउथ की सफल एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 14 का खिताब टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने जीता है।

Web Title: salman khan co actress bhumika chawla become a part of bigg boss 15 contestent

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे