अंजलि उर्फ नेहा मेहता ने छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो, कई बार सेट पर वो रो पड़ती थीं, लेकिन अब...

By अमित कुमार | Published: August 23, 2020 08:07 AM2020-08-23T08:07:19+5:302020-08-23T08:07:19+5:30

गुरुचरण सिंह उर्फ रोशन सिंह सोढ़ी के बाद अंजलि उर्फ नेहा मेहता ने भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ दिया है। ऐसे में शो के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Neha Mehta Left Taarak Mehta Ka Oiltah Chasmah After a Spat With Producer Asit Modi | अंजलि उर्फ नेहा मेहता ने छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो, कई बार सेट पर वो रो पड़ती थीं, लेकिन अब...

इस वजह से नेहा ने किया शो छोड़ने का फैसला। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlights असित मोदी से खुद के रिशते पर एक्ट्रेस से जुड़े सूत्रों ने कहा कि वह ठीक तरह से बात करके चीजें सुलझा नहीं पा रही थीं।पिछले 12 सालों से नेहा इस शो का हिस्सा थीं। लेकिन इतने सालों के बाद भी वह जो रिस्पेक्ट की हकदार थीं वो उन्हें मिल नहीं रहा था।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता ने सीरीयल को छोड़ने का फैसला किया है। नेहा के शो छोड़ने को लेकर कई बार खबर आती रही, लेकिन अब इस पर एक्ट्रेस ने खुद मुहर लगा दी है। शो छोड़ने की वजह शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ उनकी अनबन को बताया जा रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान सेट पर मौजूद लोगों नेहा के शो छोड़ने के पीछे का कारण शेयर किया। 

असित मोदी से खुद के रिशते पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह ठीक तरह से बात करके चीजें सुलझा नहीं पा रही थीं। पिछले 12 सालों से नेहा इस शो का हिस्सा थीं। लेकिन इतने सालों के बाद भी वह जो रिस्पेक्ट की हकदार थीं वो उन्हें मिल नहीं रहा था। सेट पर मौजूद सूत्र की मानें तो छोटी-छोटी बातों पर नेहा को थोड़ा परेशान किया जाता था। कई बार वे सेट पर रो भी पड़ती थीं।

इस वजह से नेहा ने किया शो छोड़ने का फैसला

इतना ही नहीं कई बार सेट पर ऐसे सिचुएशन खड़े कर दिए जाते थे जहां उन्हें सही होते हुए भी चुप रहना पड़ता था। सूत्र आगे बताते हैं, "नेहा सिर्फ सेट पर गरिमा बनाए रखना चाहती थीं। कहीं-न-कहीं उनके साथ अनदेखी नाइंसाफी हुई भी थी। शुरुआत में नेहा ने इसे अनदेखा करना चाहा ये सोचकर कि रिश्तों में नोंक-झोंक होती रहती है जिसका असर काम पर नहीं पड़ना चाहिए। लेकिन कुछ वक्त बाद, अपने सम्मान के खातिर उन्होंने शो छोड़ने का निर्णय लिया।

शो के फ्रेश एपिसोड में हुए कई बदलाव 

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फ्रेश एपिसोड के साथ एक बार फिर फैंस के बीच हाजिर है। लेकिन 4 महीने के लंबे ब्रेक के बाद शो के नए एपिसोड्स से फैंस खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। फैंस के मुताबिक शो के काफी किरदारों को बदल दिया गया है। जिस कारण सीरियल की कहानी काफी कमजोर हो गई है।

Web Title: Neha Mehta Left Taarak Mehta Ka Oiltah Chasmah After a Spat With Producer Asit Modi

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे