बचपन में ही हो गई थी मां की मौत फिर नानी ने लोन लेकर भेजा इंडियन आइडल, कंटेस्टेंट की कहानी नम हुई नेहा कक्कड़ की आंखें, दिए इतने लाख रुपये
By अमित कुमार | Published: November 26, 2020 11:11 AM2020-11-26T11:11:08+5:302020-11-26T11:41:17+5:30
छोटे पर्दे के मशहूर रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने कई लोगों के सपने को पूरा किया है। हाल ही में शहजाद अली नाम का एक शख्स ही शो पर पहुंचा जिसकी दर्दभरी कहानी जानकर नेहा कक्कड़ की आंखे नम हो गई।
सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को एक महीना हो चुका है। अपनी शादी के बाद नेहा वापस काम पर लौट आई हैं। वह इन दिनों इंडियन आइडल के 12वें सीजन के लिए कंटेस्टेंट का ऑडिशन ले रही हैं। इंडियन आइडल शो की जज नेहा कक्कड़ के सामने इस दौरान कई लोगों ने अपनी गायिका का हुनर पेश किया। वहीं नेहाएक शख्स की कहानी सुन इतनी दुखी हुईं कि उन्होंने उसे आर्थिक मदद करने का एलान कर दिया।
सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स के ऑडिशंस के दौरान शहजाद अली नाम के शख्स ने स्टेज पर आकर अपनी कहानी सुनाई। जिसे सुनकर नेहा सहित बाकी जजेज की आंखें भी नम हो गई। शहजाद अली से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बताता हैं कि जब वह छोटा था तब से कपड़े की दुकान में काम करता था। बचपन में ही उसकी मम्मी गुजर गई थीं। फिर नानी ने उसे पाल पोसकर बड़ा किया।
शहजाद अली आगे बताते हैं कि उनकी नानी ने बैंक से 5000 हजार रुपये का लोन लेकर उन्हें यहां तक पहुंचाने में मदद की। शहजाद अली की यह बात जानकर जज नेहा कक्कड़ इतनी भावुक हो गईं कि वह शहजाद और उनकी नानी को एक लाख रुपए देने का फैसला किया। नेहा की इस दरियादिली को देखकर फैंस भी सिंगर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले शो में परफॉर्म करने वाले कंटेस्टेंट युवराज भी अपनी कहानी को लेकर सुर्खियों में थे। दरअसल, युवराज 'इंडियन आइडल' के सेट पर ही झाड़ू लगाने का काम करते थे, लेकिन उनके अंदर सिंगर बनने की जिद थी। यही वजह रही कि विपरित हालतों के बावजूद उन्होंने इस रिएलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। युवराज की कहानी जानकर शो में बैठे जज की आंखे भी नम हो जाती हैं।