नच बलिए 9: टीवी की ये खूबसूरत एक्ट्रेस हैं इस सीजन की हाईलीपेड कंटेस्टेंट
By मेघना वर्मा | Published: July 11, 2019 06:29 PM2019-07-11T18:29:41+5:302019-07-11T18:29:41+5:30
अनीता अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिसेंटली बॉटल कप चैलेंज भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
टीवी के सबसे पॉपुलर डांस शो नच बलिए के सीजन 9 को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। इस कपल डांस शो में जल्द ही कपल्स रोमांस और डांस करते दिखाई देंगे। वहीं खबर आ रही है कि टीवी की बड़ी सितारा अनीता हनसंदानी इस सीजन नजर आएगी। सिर्फ यही नहीं इस बार की सबसे मंहगी कंन्सेटेन्ट भी अनीता को ही बताया जा रहा है।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल सीजन की हाई पेड कंटेस्टेंट अनीता हसनंदानी है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पहले सीजन में उन्हें मेकर्स लेना चाहते थे मगर किसी कारण वश वो शो का हिस्सा नहीं थीं। मगर इस बार एक्ट्रेस को मेकर्स मोटी रकम दे रहे हैं। जिसके बाद अनीता नच बलिए का हिस्सा बनी हैं।
वहीं अनीता अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शो को लेकर हो रही शूटिंग को पोस्ट करती रहती हैं। रिसेंटली बॉटल कप चैलेंज भी उन्होंने नच बलिए के सेट पर ही किया। उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो हमेशा से ही इस शो का हिस्सा बनना चाहती थीं।
बता दें इस शो को सलमान खान इस शो को प्रोड्यूसर कर रहे हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि इस शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एंट्री ले सकते हैं। वो कपल्स को प्रोत्साहित करने के लिए आ सकते हैं। मगर इस बारे में अभी कोई कंफर्म जानकारी नहीं मिली है।