KBC 11: किसान का बेटा बना इस सीजन का पहला करोड़पति, देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 12, 2019 12:21 PM2019-09-12T12:21:15+5:302019-09-12T12:21:15+5:30

अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी पर आने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। इस शो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

kaun banega crorepati 11 farmer son sanoj raj becomes first crorepati | KBC 11: किसान का बेटा बना इस सीजन का पहला करोड़पति, देखें वीडियो

KBC 11: किसान का बेटा बना इस सीजन का पहला करोड़पति, देखें वीडियो

Highlightsटीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह से इस बार भी शो को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं।

टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह से इस बार भी शो को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। कई प्रतियोगियों को इस बार भी हॉट सीट पर बैठने का  मौका मिला है। लेकिन अभी तक कोई भी प्रतियोगी करोड़पति नहीं बन गया है।

लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल केबीसी को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। इसकी झलक एक क्लिप में फैंस को देखने को मिल गई है। हाल ही में सनोज राज नाम के एक प्रतियोगी ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया है और वह करोड़पति बन गया है। 

हाल ही में सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने सनोज और बिग बी का केबीसी खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जारी किए गए वीडियो में अमिताभ बच्चन बेहद खुशी से एक करोड़ बोलते नजर आ रहे हैं।इसके साथ सोनी टीवी ने लिखा, 'सनोज राज हमारे इस सीजन के पहले करोड़पति हैं। वे अब 7 करोड़ के लिए जैकपॉट सवाल अटेंप्ट करेंगे। क्या वे सफल होंगे? केबीसी में जानिए, इस गुरुवार और शुक्रवार रात 9 बजे।

सनोज बिहार के रहने वाले हैं। वह एक किसान के बेटे हैं। सनोज आईएएस बनकर समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। 15 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बने सनोज से 7 करोड़ के लिए 16वां सवाल पूछा जाएगा। ये देखना दिलचस्प होगा कि सनोज 7 करोड़ रुपए जीत पाते हैं या नहीं। केबीसी टीआरपी की रेस में भी बना हुआ है। हर वर्ग के लोगों को ये शो खासा पसंद आता है। 

Web Title: kaun banega crorepati 11 farmer son sanoj raj becomes first crorepati

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे