'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज का किरदार निभा सकते हैं ये एक्टर, पहले रह चुके हैं इस शो का हिस्सा
By मेघना वर्मा | Published: May 16, 2019 07:16 PM2019-05-16T19:16:52+5:302019-05-16T19:16:52+5:30
कसौटी जिंदगी की 2 के इस किरदार के लिए पहले एक्टर हितेन तेजवानी को अप्रोच किया गया था। इसके बाद इसी कैरेक्टर के लिए करण को भी अप्रोच किया गया।
टीवी के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की 2 हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। कुछ दिनों पहले शो कि कमोलिका यानी हिना खान के शो को छोड़ने की खबर सामने आई थी। वहीं एक बार फिर से इस सो की चर्चा है। बताया जा रहा है कि एकता कपूर के इस सीरियल में मिस्टर बजाज का किरदार एक्टर करण सिंह ग्रोवर निभा सकते हैं।
सस्पेंस और रोमांस से भरे इस शो में ट्विस्ट जल्द ही देखने को मिलेगा। इस शो में मिस्टर बजाज के रुप में करण सिंह ग्रोवर की एंट्री होने वाली है। बहुत दिनों से कैरेक्टर मिस्टर बजाज के लिए कैरेक्टर्स की तलाश की जा रही थीं। वहीं इसके कैरेक्टर की तलाश पूरी हो चुकी है। रोनित रॉय के इस कैरेक्टर को अब करण सिंह निभाएंगे।
हितेन तेजनवानी को किया गया था अप्रोच
कसौटी जिंदगी की 2 के इस किरदार के लिए पहले एक्टर हितेन तेजवानी को अप्रोच किया गया था। इसके बाद इसी कैरेक्टर के लिए करण को भी अप्रोच किया गया था। जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी है। अब खबर है कि इसी सीरीयल से करण अपना टीवी पर कमबैक कर सकते हैं।
रह चुके हैं कसौटी जिंदगी का हिस्सा
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो करण सिंह ने इस रो ले लिए हामी भर दी है। और जल्द ही शूटिंग भी शुरु कर देंगे। करण सिंह ग्रोवर कसौटी जिंदगी का हिस्सा पहले भी रह चुके हैं। वह पहेल अनुराग और प्रेरणा की बेटी स्नेहा के पति के रुप में दिखे थे। स्नेहा का रोल जेनिफर विंगेट ने निभाया था।