कलर्स की तरह सोनी पर भी अचानक बंद हुआ 'द कपिल शर्मा शो'? फैंस के मन में उठ रहे हैं कई तरह के सवाल

By अमित कुमार | Published: February 2, 2021 01:07 PM2021-02-02T13:07:49+5:302021-02-02T13:09:31+5:30

Kapil Sharma latest news and updates: टीवी का लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' रविवार को सोनी पर प्रसारित नहीं किया गया। इसके बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अब यह शो ऑफ एयर हो गया है।

Kapil Sharma latest news and updates know the reason off air sony comedy kapil show | कलर्स की तरह सोनी पर भी अचानक बंद हुआ 'द कपिल शर्मा शो'? फैंस के मन में उठ रहे हैं कई तरह के सवाल

कपिल शर्मा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights शो के बांद होने से कपिल शर्मा के फैंस को बड़ा झटका लगा है।कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा की कॉमेडी को देखने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। कपिल के शो अचानक बंद होने से फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Kapil Sharma latest news and updates: सोनी पर आने वाला शो ‘द कपिल शर्मा शो’ अचानक बंद हो गया है। 31 जनवरी रविवार को इस शो का टेलीकास्ट चैनल पर नहीं किया गया। कपिल शर्मा के घर 1 फरवरी को बेटे ने जन्म लिया है, जिसकी जानकारी कपिल शर्मा ने ट्विटर अकाउंट पर दी है। कपिल के फैंस उनके बेटे होने की खबर मिलने के बाद से लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इसके साथ ही वह उन्हें दोबारा से शो शुरू करने की गुजारिश कर रहे हैं। 

इससे पहले कलर्स पर भी कपिल का शो अचानक ही बंद हो गया था। कलर्स की तरह अब सोनी पर भी कपिल फैंस को बिना बताए ही शो से गायब हो गए हैं। कपिल ने अपने दर्शकों से विदा लेते हुए कोई ग्रैंड फिनाले नहीं किया। कपिल के इस तरह शो बंद करने से फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कई फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि शो के मेकर्स और कपिल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

दोबारा शुरू हो सकता है नया सीजन

वहीं टेलीचक्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह शो सिर्फ कुछ दिनों के लिए बंद होने जा रहा है।  इस खबर ने कपिल शर्मा और कृष्णा के फैंस को काफी मायूस कर दिया है। इसके बाद इसका नया सीजन जल्द ही एक बार फिर शुरू किया जाएगा। लंबे समय से कपिल शर्मा हर वीकेंड अपनी टीम के साथ लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं।

कपिल के घर बेटे ने लिया जन्म

मवार 1 फरवरी को कपिल शर्मा ने सुबह-सुबह गुड न्यूज शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।" 

Web Title: Kapil Sharma latest news and updates know the reason off air sony comedy kapil show

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे