बेंगलुरुः कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज की प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुई मौत, माता-पिता ने अस्पताल पर किया केस
By अनिल शर्मा | Published: May 17, 2022 02:45 PM2022-05-17T14:45:51+5:302022-05-17T14:55:04+5:30
रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री अपने परिवार के सदस्यों को बताए बिना अस्पताल में भर्ती हो गई थी। बकौल चेतना राज के पिता, वह उन्हें बताए बिना सर्जरी के लिए गई थीं।
बेंगलुरुः कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री 'फैट-फ्री' प्लास्टिक सर्जरी कराने को लेकर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद चेतना के फेफड़ों में पानी भरने लगा था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री अपने परिवार के सदस्यों को बताए बिना अस्पताल में भर्ती हो गई थी। बकौल चेतना राज के पिता, वह उन्हें बताए बिना सर्जरी के लिए गई थीं। चेतना के माता-पिता का दावा है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। उनके माता-पिता ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया है।
Kannada TV actress Chethana Raj, 21, dies during plastic surgery at a private hospital
— ETimes TV (@ETimesTV) May 17, 2022
For more read, https://t.co/Cg1JW9UHms#ChethanaRaj#chetnarajdeath#KannadaTVactress#RIPpic.twitter.com/XaMLFDpOpt
चेतना का शव फिलहाल अस्पताल में है और बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए रमैया अस्पताल ले जाया जाएगा। अभिनेत्री के माता-पिता ने अस्पताल समिति के खिलाफ पास के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि चेतना ने गीता और दोरेसानी जैसे धारावाहिकों में अभिनय की थी।