खत्म हुआ कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का तकरार, कॉमेडियन ने साथ काम करने का दिया हिंट
By अनिल शर्मा | Published: June 11, 2021 02:38 PM2021-06-11T14:38:38+5:302021-06-11T15:01:13+5:30
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के ताजा बयान से फैंस काफी खुश है। फैंस सुनील ग्रोवर के बयान से ये मतलब निकाल रहे हैं कि अब ये विवाद जल्द खत्म होने के कगार पर है। और दोनों को जल्द एक साथ छोटे परदे पर देख पाएंगे।
सालों से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का तकरार खत्म होने के कगार पर है। इसका हिंट खुद सुनील ग्रोवर ने अपने ताजा बयान में दिया है। दोनों के बीच हुए झगड़े से ना सिर्फ टीवी इंडस्ट्री को नुकसान हुआ बल्कि इमोशनल लेवल पर उनके फैंस भी टूट गए थे।
सारे गिले शिकवे खत्म!
आरजे सिद्धार्थ कनन से बातचीत में सुनील ग्रोवर ने कपिल संग काम करने को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। जब सुनील से पूछा गया कि क्या वे और कपिल किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आएंगे? जवाब में सुनील ने कहा- अभी तो ऐसा कोई प्लान नहीं है। लेकिन किसी दिन अगर कुछ आता है तो हम जरूर साथ में काम करेंगे।
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के ताजा बयान से फैंस काफी खुश है। फैंस सुनील ग्रोवर के बयान से ये मतलब निकाल रहे हैं कि अब ये विवाद जल्द खत्म होने के कगार पर है। और दोनों को जल्द एक साथ छोटे परदे पर देख पाएंगे।
गौरतलब है कि कपिल और सुनील सोशल मीडिया पर एक दूसरे से कनेक्टेड हैं और बर्थडे विश किया करते हैं। खबरें ऐसी भी थी कि सुपरस्टार सलमान खान ने कपिल-सुनील की लड़ाई को खत्म करने को कोशिश की थी।