बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट आसिम रियाज पर बाइक सवार ने किया हमला, वीडियो शेयर कर बताया कैसे हुए हैं बुरी तरह घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 6, 2020 11:18 AM2020-08-06T11:18:02+5:302020-08-06T11:18:02+5:30

आसिम ने बताया है कि वो सड़क पर अपनी साइकिल से जा रहे थे कि अचानक एक बाइक सवार ने जानबूझकर टक्कर मार दी।

bigg boss ex contestant asim riaz injured in accident | बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट आसिम रियाज पर बाइक सवार ने किया हमला, वीडियो शेयर कर बताया कैसे हुए हैं बुरी तरह घायल

आसिम रियाज हुए घायल (फाइल फोटो)

Highlightsआसिम के फैंस के लिए एक दुख देने वाली खबर सामने आई है आसिम रियाज को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी है।

बिग बॉस 13 काफी फेमस रहा था। इस सीजन में लगभग हर एक कंटेस्टेंट को एक प्रसिद्धि प्राप्त हुई है। इस सीजन को जहां सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था तो वहीं इस सीजन के रनरअप आसिम रियाज रहे थे। आसिम भले शो ना जीत पाए हों लेकिन वह फैंस के दिलों में घर जरुर कर गए थे। ऐसे में आसिम के फैंस के लिए एक दुख देने वाली खबर सामने आई है। खबर के अनुसार आसिम रियाज को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी है। 

इस टक्कर में आसिम घायल हो गए हैं। आसिम को इस दौरान काफी चोट भी आई है।   इस बात की जानकारी खुद आसिम ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। इस खबर के बाद से आसिम के फैंस भी काफी परेशान हो गए हैं।

आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ वीडियो साझा किए हैं। आसिम ने बताया है कि वो सड़क पर अपनी साइकिल से जा रहे थे कि अचानक एक बाइक सवार ने जानबूझकर टक्कर मार दी। आसिम ने अपने वीडियो में दिखाया कि किस तरह से उन्हें चोटे आईं हैं। आसिम ने अपनी चोट को वीडियो में दिखाया है।

वीडियो के मुताबिक, आसिम के घुटने और पैर बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसके अलावा उनके कंधे और पीठ पर चोट आई है। हालांकि टक्कर मारने वाला अभी पकड़ा गया या नहीं, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। 

आसिम रियाज को चोट लगने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। ट्विटर पर लगातार आसिम रियाज का नाम ट्रेंड हो रहा है। आसिम की बात करें तो बिग बॉस के बाद से वह एक के बाद एक वीडियो में नजर आ रहे हैं। अब वह एक बार फिर से जल्द ही गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ नजर आने वाले हैं।

Read in English

Web Title: bigg boss ex contestant asim riaz injured in accident

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे