FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला' कविता कौशिक ने शेयर किया गालियों से भरा स्क्रीनशॉट, यूजर्स ने कहा- उसे माफ कर दीजिए
By अमित कुमार | Published: March 3, 2021 03:20 PM2021-03-03T15:20:42+5:302021-03-03T15:20:42+5:30
Kavita Kaushik exposes abusive trolls: एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इन स्क्रीन शॉट को देखने से पता चलता है कि उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही है।
Kavita Kaushik exposes abusive trolls: टीवी सीरियल एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कविता कौशिक चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होने वाली कविता ने ट्रोलर्स को अच्छा सबक सिखाया। कविता कौशिक को एक शख्स ने सोशल मीडिया पर गालियां लिखकर भेजी है जिसका स्क्रीनशॉट एक्ट्रेस ने शेयर किया है।
हालांकि, जिस शख्स ने कविता को लेकर गलत कमेंट किया उसकी उम्र बेहद कम है। ऐसे में एक फैन ने कविता को उसे माफ करने को कहा। कविता ने अपने फैन को जवाब देते हुए लिखा, 'आज मैंने जाने दिया तो कल किसी छोटी बच्ची को गाली देगा, परसों बड़ा हो के अपने आस पास की लड़कियों के लिए खतरा बनेगा. आज नहीं डरा तो कल बड़ी बदतमीजी करेगा।
Call them out ! Expose them ! pic.twitter.com/KWdf2kE1Cj
— Kavita Kaushik (@Iamkavitak) March 2, 2021
इंडस्ट्री पर कविता कौशिक ने आरोप लगाया था कि सिर्फ नेपोटिजम ही नहीं बल्कि दूसरे तरीकों से भी एक्टर्स को परेशान किया जाता रहा है। कविता कौशिक स्टारकिड्स को निशाना बनाए जाने से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि सबको मिलकर असली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कविता ने आरोप लगाया कि 'एफआईआर' शो के बंद होने के पांच साल बाद भी उन्हें कहीं और वैसी भूमिका नहीं करने दिया जा रहा है।
@PanchalNandita Yeh Dekh 😂😂😂Tera Bhi Time Aayega Isliye Chupp Baith 🤣🤣😉😉 @Iamkavitak Innnko let go matt karo plz..ye sir pe chadd jaate hain aur phir limit cross katre hai... pic.twitter.com/PEFTwwD67Q
— Yash Mahesh (@YashMahesh6) March 2, 2021
Aaj maine jaane diya toh kal kisi choti bacchi ko gaali dega, parson bada ho ke apne aas paas ki ladkiyon ke liye khatra banega! Aaj nahi dara toh kal badi badtameezi karega ! https://t.co/305rpiHE4a
— Kavita Kaushik (@Iamkavitak) March 2, 2021