सितंबर की इस तारीख से शुरू होगा 'बिग बॉस 13', सलमान खान ही करेंगे होस्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 29, 2019 10:22 AM2019-05-29T10:22:00+5:302019-05-29T11:43:47+5:30
बिग बॉस के 12वें सीजन के खत्म होते ही 13वें सीजन का फैंस को इंजतार शुरू हो गया था, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
बिग बॉस सीजन 13 की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। शो के कंटेस्टेंटेस के नाम से लेकर लोकेशन, थीम से जुड़ी नई नई खबरें हर रोज सामने आ रही हैं। कलर्स टीवी का ये सबसे फेमस शो 'बिग बॉस' एक बार फिर से फैंस से रुबरु होने को तैयार है। जो सिंतबर को फैंस के सामने होगा।
12वें सीजन के खत्म होते ही 13वें सीजन का फैंस को इंजतार शुरू हो गया था, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। अब अगर आप भी शो के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो बस थोड़ा समय बाकी है। खबरों की मानें 13वां सीजन 29 सितंबर से शुरू हो रहा है।
कौन-कौन शो का हिस्सा हो सकते हैं
सेलेब कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस बार ' करन पटेल, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया,दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, निया शर्मा जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं।
क्या होगी थीम
खबर के अनुसार बिग बॉस 13 की थीम हॉरर बेस हो सकती है। लेकिन अभी हॉरर थीम को लेकर बात फाइनल नहीं हो पाई है। सीजन 12 की थीम विचित्र जोड़ी थी। ऐसे में टीआरपी को बढ़ाने के लिए मेकर्स डर का तड़का शो में लगा सकते हैं।
अगर हॉरर कॉन्सेप्ट तय करते हैं तो ये वाकई यूनीक होगा। इससे पहले किसी रियलिटी शो में ऐसा कॉन्सेप्ट देखने को नहीं मिला है। बिग बॉस हर बार कुछ नया लाता है इस बार का ये नया फैंस को भा सकता है। वैसे भी इस दिनों टीवी शो भी कई हॉरर बेस आ रहे हैं।
होगा ये बदलाव
वहीं, पहले खबर आ चुकी है कि सेलेब्रिटी और कॉमनर्स की थीम पर बेस्ड शो के कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन करने में फेल हो गए थे। दोनों ही कोई खास फैंस को मसाला नहीं दे पाए। ऐसे में ये मेकर्स का बड़ा बदलाव हो सकता है।
पिछले साल बिग बॉस 12 के फ्लॉप होने के बाद लिया गया है सीजन 12 में कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स के सलेक्शन पर काफी सवाल उठे थे। ऐसे में मेकर्स अपने पुराने स्टाइल पर लौट रहा है। जिसमें केवल सेलेब्स ही शो का हिस्सा होंगे।
फैंस को शुरू में तो शो के सेलेब्रिटी और कॉमनर्स की थीम काफी पसंद आई थी। लेकिन धीरे धीरे प्रतियोगियों का रवैया फैंस को खराब लगने लगा और शो की टीआरपी गिरती जा रही है। वहीं, जल्द ही सीजन 13 शुरू होने वाला है। 12वां सीजन टीवी की बहू दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने जीता था। जबकि श्रीसंत फर्स्ट रनर अप रहे थे।