Bigg Boss 12: सीजन की पहली प्रेम कहानी का हो रहा है आगाज, सोमी से शादी करना चाहते हैं दीपक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 2, 2018 04:31 PM2018-11-02T16:31:11+5:302018-11-02T16:32:13+5:30

बिग बॉस 12 में अब तक किसी भी प्रेम कहानी को नहीं देखा गया है। लेकिन जल्द ही अब घर के अंदर एक नई प्रेम कहानी का ऐसा लग रहा है कि आगाज होने जा रहा है।

bigg boss 12 deepak thakur wants to marry somi khan | Bigg Boss 12: सीजन की पहली प्रेम कहानी का हो रहा है आगाज, सोमी से शादी करना चाहते हैं दीपक

Bigg Boss 12: सीजन की पहली प्रेम कहानी का हो रहा है आगाज, सोमी से शादी करना चाहते हैं दीपक

 बिग बॉस 12 में अब तक किसी भी प्रेम कहानी को नहीं देखा गया है। लेकिन जल्द ही अब घर के अंदर एक नई प्रेम कहानी का ऐसा लग रहा है कि आगाज होने जा रहा है। बीते कई दिनों घर के अंदर दीपक ठाकुर और सोमी खान के बीच प्यार पनपता नजर आ रहा है।  दीपक ने खुल्लम खुल्ला स्वीकार भी कर लिया है कि वह सोमी को  पसंद करते हैं।

अब दीपक ठाकुर ने सोमी से शादी करना करना चाहते हैं। गुरुवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दीपक ठाकुर एक बार फिर सोमी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे थे। इस पर सोमी नाराज हो गई थीं। इसके बाद शिवाशीष दीपक से पूछते हैं कि तू सोमी के साथ शादी करना चाहता है? इस पर दीपक कहते हैं कि हां वो सोमी से शादी करने के लिए तैयार हैं।

लेकिन वह इस दोबारा शिव उनसे पूछते हैं कि इस बारे में उन्हें इस बारे में परिवार से भी बात करनी होगी। इस पर वो कहते हैं कि हां वो घर पर भी बात कर सकते हैं लेकिन पहले सोमी हां तो करें। इससे एक बात साफ है कि दीपक पूरी तरह से सोमी के साथ रिश्ते के लिए तैयार हैं। हालांकि, सोमी खान नहीं चाहतीं कि दीपक ठाकुर को लेकर उन्हें इस मसले में जोड़ा जाए।

उन्होंने इस बारे में दीपक ठाकुर को भी साफ शब्दों में कहा है। दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने घर में आने के बाद दीपक ठाकुर और सोमी खान के रिलेशन पर कमेंट किए थे। विकास ने सोमी से डायरेक्टली कहा था कि आप तो 'बिहार की भाभी' हैशटैग से मशहूर हो गई हैं। आपको लोग बिहार की भाभी कह रहे हैं। इससे पहले और भी कई सीजन्स में बिग बॉस में कई जोड़ियां बन चुकी हैं।

Web Title: bigg boss 12 deepak thakur wants to marry somi khan

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे