इस बीमारी से पीड़ित हैं कॉमेडियन भारती व पति हर्ष, करवाया गया अस्पताल में भर्ती
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 24, 2018 09:16 AM2018-09-24T09:16:24+5:302018-09-24T09:21:47+5:30
कॉमेडियन भारती सिंह को पति हर्ष लिंबाचिया सहित कोकिलाबेन धीरूभाई हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
मुंबई, 24 सितंबर: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। खबर के अनुसार ये कपल डेंगू के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई हॉस्पिटल में एडमिट है। बीते कुछ दिनों से ये दोनों पति पत्नी बीमार चल रहे थे। जिसके बाद दोनों ने अपना ब्लड टेस्ट करवाया तो उनकी प्लेटलेट्स में कमी देखी गई और अब डॉक्टर्स की सलाह के बाद से दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये कपल अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कहा जा कहा है कि पूरी तरह से स्वस्थ होने तक ये अस्पताल में ही रहेंगे। दोनों को 22 सितंबर को तेज बुखार आने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया के 'बिग बॉस 12' में शामिल होने की खबरें थीं। दोनों की सलमान के साथ शूटिंग की क्लिप भी सामने आई थीं। हालांकि अब दोनों के शो में आने की खबर महज अफवाह निकली हैं।
View this post on Instagram
कहा जा रहा था कि भारती और हर्ष की सेलेब जोड़ी ने शो में आने के लिए सबसे ज्यादा पैसे मांगे थे, क्योंकि हाल ही में इस जोड़ी ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लिया जहां उन्हें मोटी फीस मिली। खैर वह शो का हिस्सा क्यों नहीं बनीं और प्रीमियर की शूटिंग में वह क्यों गई थीं ये सब फिलहाल फैंस के लिए सवाल बन कर रह गया है और हर कोई इसका जवाब चाहता है।