Beyhadh 2 First Look: इस बार नफरत की हर हद होगी पार, 'बेहद 2' में फिर लौट रही हैं जेनिफर विंगेट
By मेघना वर्मा | Published: October 1, 2019 03:56 PM2019-10-01T15:56:58+5:302019-10-01T15:56:58+5:30
'बेहद' के पहले में कुशाल टंडन ने अर्जुन का किरदार निभाते नजर आए थे। बताया जा रहा है कि इस बार शिविन नारंग और आशीष चौधरी को मेन लीड के लिए चुना गया है।
सोनी टीवी के सबसे पॉपुलर शो बेहद का फर्स्ट सीजन लोगों का दिल छू गया। कुछ ने इस सीजन को इतना पसंद किया की इसके खत्म होते ही लोगों ने इसके सेकेंड सीजन की डिमांड शुरू कर दी थी। वहीं फैंस की भारी मांग के बाद एक बार फिर से मेकर्स बेहद के दूसरे सीजन के साथ जिसका पहला लुक रिवील कर दिया गया है।
बेहद 2 के पहले लुक में जेनिफर दिख रही हैं। जो कहती हुई दिख रही हैं, मैं वापिस आ गई हूं मतलब माया वापिस आ गई है। आप दोबारा के लिए तैयार हैं? वहीं जेनिफर अपने इस शो के लिए सोशल मीडिया पर लाइव भी आई थीं। उनके इस नए लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है।
कुछ दिनों पहले जेनिफर ने एरियर योगा करते हुए भी एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वो अपने टीजर को शूट कर रही थीं। इसे शेयर करते हुए लिखा था कि इस बार माया के माया जाल से कैसे बचोगे। ट्विटर पर इस शो के लिए हैश टैग माया अगेन ट्रेंड कर रहा है। जिसमें फैंस उनके लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
There are no limits as to how far she will go in the name of hatred. It's #MayaAgain in an all new avatar. Join @jenwinget in an exclusive LIVE on the official Sony page and watch the first look of #Beyhadh2 tomorrow at 2 PM pic.twitter.com/f5n71egKl3
— Sony TV (@SonyTV) September 30, 2019
Sony TV - live via https://t.co/p6wugXdj1nhttps://t.co/aGOWZRKGUF
— Sony TV (@SonyTV) October 1, 2019
बेहद के पहले सीजन की बात करें तो उसमें कुशाल टंडन अर्जुन का किरदार निभाते नजर आए थे। इस बार शिविन नारंग और आशीष चौधरी को मेन लीड के लिए चुना गया है। अब देखना होगा शो को किस समय ऑन एयर किया जाएगा और क्या इस सीजन भी शो का क्रेज लोगों में वैसा ही होगा।