Xiaomi के Mi TV 4X Pro और Mi TV 4A Pro भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: January 10, 2019 01:09 PM2019-01-10T13:09:53+5:302019-01-10T13:09:53+5:30

Xiaomi के टीवी का सबसे बड़ा मॉडल 4K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। वहीं दूसरा 43 इंच का टीवी फुल HD पैनल को सपोर्ट करता है। दोनों टीवी एंड्रॉयड बेस्ड पैचवेल UI पर रन करता है। इनमें 20W स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी ने भारत में टीवी के अलावा 20W साउंडबार को भी लॉन्च किया है।

Xiaomi Mi LED TV 4X Pro, Mi TV 4A Pro smart TVs and Mi Soundbar launched in India | Xiaomi के Mi TV 4X Pro और Mi TV 4A Pro भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Xiaomi Mi LED TV 4X Pro, Mi TV 4A Pro smart TVs and Mi Soundbar launched

Highlightsनए टीवी में SENCY टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है55 इंच का Mi LED TV 4X और 43 इंच का Mi TV 4A Pro को लॉन्च किया हैकंपनी ने भारत में टीवी के अलावा 20W साउंडबार को भी लॉन्च किया है

चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी ने भारतीय बाजार में 10 जनवरी यानी आज अपने दो नए Mi TV लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही टीवी LED टीवी हैं। कंपनी ने इस इवेंट में 55 इंच का Mi LED TV 4X और 43 इंच का Mi TV 4A Pro को लॉन्च किया है। नए टीवी में SENCY टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। वहीं, टीवी के ब्राइटनेस और साउंड को भी बूस्ट किया गया है। इसी के साथ ही हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को अपग्रेड किया गया है।

शाओमी के टीवी का सबसे बड़ा मॉडल 4K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। वहीं दूसरा 43 इंच का टीवी फुल HD पैनल को सपोर्ट करता है। दोनों टीवी एंड्रॉयड बेस्ड पैचवेल UI पर रन करता है। इनमें  20W स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी ने भारत में टीवी के अलावा 20W साउंडबार को भी लॉन्च किया है।

अब बात लॉन्च हुए नए मी टीवी के फीचर्स के बारे में:

कब होगी बिक्री? 

Xiaomi के इन नए मी टीवी की पहली सेल 15 जनवरी दोपहर 12 बजे होगी। ये टीवी ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फ्लिपकार्ट के अलावा Mi.com पर और MI Home स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Mi TV 4X Pro 55 
कीमत: 39,999 रुपये

Xiaomi Mi TV 4X Pro 55
Xiaomi Mi TV 4X Pro 55

चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुके Mi TV 4X 55 इंच टीवी का अपग्रेड वेरिएंट है Mi TV 4X Pro 55। टीवी में 55 इंच का 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है। 55 इंच वाले टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट पैनल 48400x2160 p4K HDR पैनल दिया गया है। वहीं Mi TV 4X Pro में 8 जीबी स्टोरेज के साथ 2 जीबी की रैम मौजूद है।

Mi TV 4X Pro 55 में मटैलिक ग्रे फिनिश और सुपर नैरो बेजल्स दिए गए हैं जो बेहतर एक्सपीरियंस देते हैं। टीवी के बाकी मेन फीचर्स में AI-ओरिएंटेड वॉयस रिकॉग्निशन और दो 20W स्पीकर शामिल हैं। इसमें ओरियो 8.1 ओएस दिया गया है। नए 'स्क्रीन ऑफ फीचर' में आप स्क्रीन ऑफ करके भी ऑडियो सुन सकेंगे।  

Mi TV 4A Pro 43
कीमत: 22,999 रुपये

Xiaomi Mi TV 4X Pro 55
Xiaomi Mi TV 4X Pro 55

वहीं, भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Mi TV 4A 43 का अपग्रेड वेरिएंट है Mi TV 4A Pro 43। इसका डिस्प्ले 1920x1080 फुल एचडी पैनल है जिसमें 60MHz रिफ्रेश रेट के साथ वाइड-व्यूइंग ऐंगल दिया गया है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। इसमें 20W स्पीकर दिए गए हैं और लेटेस्ट ओएस मिलता है। इसमें एमलॉजिक चिपसेट, पैचवॉल, ब्लूटूथ और गूगल वॉयस सर्च का ऑप्शन मिल जाता है। 

Mi TV 4A Pro 43 में मल्टिपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी दिए गए हैं। इसमें 3 एचडीएमआई, 3 यूएसबी, एवी, ईथरनेट, वाई-फाई, एसपीडीआईएफ, हेडफोन जैक और लेटेस्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिल जाती है। इसमें प्लेस्टोर और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन भी है। टीवी में फ्लैगशिप 64-बिट क्वॉड कोर चिपसेट लगाया गया है।

Mi soundbar
कीमत 4,999 रुपये

xiaomi-mi-soundbar
xiaomi-mi-soundbar

शाओमी ने टीवी के अलावा Mi Soundbar को भी लॉन्च किया है। इसमें 8 स्पीकर्स ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें 2mm dome speakers, दो 2.5-inch woofers और चार passive radiators हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 4.2, S/PDIF, Optical, Line-in, और 3.5mm aux है। आप इन साउंडबार को 16जनवरी से Mi.com और Mi Homes पर खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस साउंडबार की कीमत 4,999 रुपये रखी है।

Web Title: Xiaomi Mi LED TV 4X Pro, Mi TV 4A Pro smart TVs and Mi Soundbar launched in India

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे