10 साल में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप में Facebook टॉप पर, टिकटॉक व्हाट्सऐप पीछे
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: December 19, 2019 04:37 PM2019-12-19T16:37:05+5:302019-12-19T16:37:05+5:30
रिसर्च फर्म App Annie की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के तीन और ऐप्स मैसेंजर, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम भ इस 10 साल में पांच सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स में शामिल हैं।
पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक इस दशक में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। यह बात एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिसर्च फर्म App Annie की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के तीन और ऐप्स मैसेंजर, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम भ इस 10 साल में पांच सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स में शामिल हैं।
Facebook को सिर्फ 2019 में दुनिया भर के लोगों ने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में 1.20 खरब (120 बिलियन) ऐप्स डाउनलोड किए गए हैं। ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत ज्यादा है। आपको बता दें कि ये रिपोर्ट ऐप अनालिटिक फर्म App Annie के जरिए आई है।
इस दशक में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स में फेसबुक टॉप पर है। इसके अलावा मैसेंजर, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम भी इस लिस्ट में शामिल है। टॉप के चार स्पॉट पर सिर्फ फेसबुक के ही ऐप्स हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर Snapchat है।
टिकटॉक भी लिस्ट में शामिल
इस लिस्ट में Tik Tok ने भी जगह बनाई है। कुछ साल में ही इस ऐप ने इस लिस्ट में 7 वें नंबर पर स्थान बना लिया है। इसके साथ ही Skype, UC Browser, YouTube और Twitter भी शामिल हैं। App Annie के रिजल्ट शेयर करते हुए एक ब्लॉग में फर्म के आदित्य वेंकटरमन ने लिखा, 'कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया ऐप्स कस्टमर्स की फेवरिट हैं। इस दशक के 10 सबसे ज्यादा डाउनलोड ऐप्स में से सात ऐसे हैं।'
2010 से अब तक सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स -
1. Facebook
2. Facebook Messenger
3. WhatsApp Messenger
4. Instagram
5. Snapchat
6. Skype
7. TikTok
8. UC Browser
9. YouTube
10. Twitter
2019 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स –
1. Facebook Messenger
2. Facebook
3. WhatsApp Messenger
4. TikTok
5. Instagram
6. SHAREit
7. Likee
8. Snapchat
9. Netflix
10. Spotify
App Annie की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए गेमिंग ऐप्स की लिस्ट
1. Free Fire
2. PUBG Mobile
3. Subway Surfers
4. Color Bump 3D
5. Fun Race 3D
6. Run Race 3D
7. My Talking Tom 2
8. Homescapes
9. Stack Ball
10. Call of Duty: Mobile