दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स, 25 करोड़ यूनिट्स से भी ज्यादा हुई बिक्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: August 7, 2018 07:49 AM2018-08-07T07:49:47+5:302018-08-07T07:49:47+5:30

हम आपको बता रहें उन फोन्स के बारे में जो दुनिया में सबसे ज्यादा बिके हैं।

Top 10 Best Selling Mobile Phone in World | दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स, 25 करोड़ यूनिट्स से भी ज्यादा हुई बिक्री

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स, 25 करोड़ यूनिट्स से भी ज्यादा हुई बिक्री

आज हम आपको बताने जा रहे दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल फोन्स के बारे में। इन मोबाइल फोन्स के 25 करोड़ से भी ज्यादा तक के यूनिट्स को दुनिया भर में खरीदा गया है। आइए जानते हैं इन मोबाइल फोन्स के नाम और कितनी हुई बिक्री...

Nokia 1100

Nokia 1100 की बिक्री पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हुई है। यह दुनिया का सबसे ज्यादा बिकनी वाला मोबाइल फोन है। दुनिया भर में इस मोबाइल फोन के 25 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स बिकें हैं।

Nokia 1110

लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी नोकिया फोन ही है। दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल फोन Nokia का 1110 मॉडल है। इस मोबाइल फोन के 25 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स को यूजर्स ने खरीदा है।

iPhone 6 और iPhone 6 Plus

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल फोन्स में तीसरे नंबर पर अमेरिकी ऐपल के आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस आते हैं। इन दोनों फोन के 22 करोड़ से भी ज्यादा यूनिट्स बिकें हैं। 

Nokia 3210

इस टॉप 10 लिस्ट में नोकिया अपना दबदबा बनाया हुआ है। दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल फोन में चौथे नंबर पर है Nokia 3210 जिसके 15 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स को यूजर्स ने खरीदा है।

Nokia 1200

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर भी Nokia बना हुआ है। इसमें नोकिया के मॉडल 1200 का नाम आता है। इस फोन के 15 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स को यूजर्स ने खरीदा है।  

Nokia 6600

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल फोन्स में छठें स्थान पर Nokia 6600 आता है। इस फोन के 15 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स को यूजर्स ने खरीदा है। 

Nokia 5230

सातवें स्थान पर सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स में Nokia 5230 है। इस फोन के भी 15 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स को यूजर्स ने खरीदा है। 

Samsung E1100

सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में आठवें स्थान पर Samsung E1100 है। इस फोन के 15 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स को यूजर्स ने खरीदा है।

Nokia 2600

नौवें नंबर पर Nokia 2600 है जिसके 13.5 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स बिकें हैं। 

Motorola Razr V3

Motorola Razr V3 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स में दसवें नंबर पर है। इस फोन के 13 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स को यूजर्स द्वारा खरीदा गया है।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट! 

Web Title: Top 10 Best Selling Mobile Phone in World

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे