रिलायंस जियो ने आपटिकल फाइबर, टावर इकाई का नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्रियन इनवेस्टमेंट्स को दिया

By भाषा | Published: April 2, 2019 05:36 PM2019-04-02T17:36:53+5:302019-04-02T17:36:53+5:30

Reliance Jio transfers control of optical fibre, tower units to RIIHL trusts | रिलायंस जियो ने आपटिकल फाइबर, टावर इकाई का नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्रियन इनवेस्टमेंट्स को दिया

रिलायंस जियो ने आपटिकल फाइबर, टावर इकाई का नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्रियन इनवेस्टमेंट्स को दिया

रिलायंस जियो ने अपनी फाइबर और मोबाइल टावर इकाइयों को दो बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट को हस्तांतरित किया है। इन न्यासों का गठन रिलायंस इंडस्ट्रियल इनवेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लि. (आरआईआईएचएल) ने किया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि उसकी आप्टिकल फाइबर केबल इकाई जियो डिजिटल फाइबर प्राइवेट लि. (जेडीएफपीएल) ने अपने 500 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर 31 मार्च 2019 को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. (आरजेआईएल) को आबंटित किए। साथ ही मोबाइल टावर इकाई रिलायंस जियो इंफ्राटेल प्राइवेट लि. (आरजेआईपीएल) ने भी 200 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरजेआईएल को हस्तांतरित किए है।

mobile tower
mobile tower

उसी दिन डिजिटल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने जेडीएफपीएल की 51 प्रतिशत शेयर पूंजी 262.65 करोड़ रुपये में खरीदकर उसका अधिग्रहण किया। इसके अलावा, टावर इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने 109.65 करोड़ रुपये में आरजेआईपीएल में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर उसका अधिग्रहण किया है। दोनों ट्रस्ट का गठन आरआईआईएचएल ने किया है। यह आरआईएल की पूर्ण अनुषंगी है।

Web Title: Reliance Jio transfers control of optical fibre, tower units to RIIHL trusts

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे