Reliance Jio बनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, वोडाफोन-आइडिया को छोड़ा पीछे

By भाषा | Published: July 27, 2019 05:11 PM2019-07-27T17:11:58+5:302019-07-27T17:11:58+5:30

Reliance Jio Now Largest Telecom Company in India, Beating Vodafone-Idea's 320 Million Base, Latest Technology News in Hindi | Reliance Jio बनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, वोडाफोन-आइडिया को छोड़ा पीछे

Reliance Jio बनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, वोडाफोन-आइडिया को छोड़ा पीछे

HighlightsReliance Jio अपने परिचालन के तीन वर्ष के भीतर ही देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गयी हैJio के यूजर्स की संख्या 33.13 करोड़ हैवोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गयी है

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली Reliance Jio अपने परिचालन के तीन वर्ष के भीतर ही देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गयी है। कंपनी के यूजर्स की संख्या 33.13 करोड़ है, जबकि वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गयी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से पिछले सप्ताह जारी पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक उसकी अनुषंगी कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या जून 2019 के आखिर में 33.13 करोड़ है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मुताबिक जियो मई में एयरटेल को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गयी थी।

वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को सूचित किया कि 30 जून को उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गयी। इससे पहले 31 मार्च को कंपनी ने ग्राहकों की संख्या 33.41 करोड़ होने की सूचना दी थी।

उल्लेखनीय है कि वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर के विलय के बाद वोडाफोन आइडिया 40 करोड़ यूजर्स के साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बनकर उभरी थी। भाषा अंकित शरद शरद

Web Title: Reliance Jio Now Largest Telecom Company in India, Beating Vodafone-Idea's 320 Million Base, Latest Technology News in Hindi

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे