Oppo R17 स्मार्टफोन 6.4 इंच डिस्प्ले और 8GB रैम के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: August 14, 2018 07:40 AM2018-08-14T07:40:30+5:302018-08-14T07:40:30+5:30
Oppo R17 स्मार्टफोन को पिछले कुछ समय से लीक में लगातार देखा जा रहा था। इस स्मार्टफोन में खासतौर पर नया कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 लगाया गया है।
नई दिल्ली, 13 अगस्त: चीनी कंपनी ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर चीन में अपने Oppo R17 को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन के दो कलर ऑप्शन मिलेंगे जिनमें ब्लू और पर्पल कलर होगा। ओप्पो आर17 की बिक्री चीन में 18 अगस्त से शुरू होगी। स्थानीय बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत 99999 Yen (लगभग 63,000 रुपये) रखी गई है।
Oppo R17 के स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 91.5 रेश्यो के साथ 6.4-इंच (1080x2280 पिक्सल) फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 8GB रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर मौजूद है। ड्यूल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Oppo R17 एंड्रॉयड ओरियो बेस्ड ColorOS 5.2 पर चलता है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इसके रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। साथ ही यहां LED फ्लैश भी ग्राहकों को मिलेगा। सेल्फी के लिए 25-मेगापिक्सल सोनी IMX576 सेंसर मौजूद है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसका फ्रंट कैमरा AI बेस्ड पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है।
स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी बैटरी 3,500mAh की है. इसके अलावा इसमें VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इससे कंपनी के दावे के मुताबिक पांच मिनट में दो घंटे की टॉक टाइम के लिए चार्जिंग किया जा सकता है।
डिस्प्ले | 6.40 इंच |
रेजोल्यूशन | 1080x2280 पिक्सल |
प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर |
फ्रंट कैमरा | 25-मेगापिक्सल |
रैम | 8 जीबी |
स्टोरेज | 128 जीबी |
रियर कैमरा | 16-मेगापिक्सल |
फ्रंट कैमरा | 25-मेगापिक्सल |
बैटरी क्षमता | 3500 एमएएच |