फेक न्यूज फैलाने वालों पर व्हाट्सएप की कड़ाई, अब एक बार में एक ही व्यक्ति या ग्रुप को भेज सकेंगे मैसेज

By भाषा | Published: April 7, 2020 03:05 PM2020-04-07T15:05:14+5:302020-04-07T15:06:13+5:30

फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग एप व्हाट्सएप ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच आपस में जुड़े रहने के लिए लोग व्हाट्सएप का सक्रियता से उपयोग कर रहे हैं।

Now you cannot share forward messages with more than one chat on WhatsApp | फेक न्यूज फैलाने वालों पर व्हाट्सएप की कड़ाई, अब एक बार में एक ही व्यक्ति या ग्रुप को भेज सकेंगे मैसेज

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsपहले व्हाट्सएप में एक बार में संदेश भेजने की सीमा पांच लोगों या समूहों तक सीमित थी। इसे घटाकर 1 लोग या 1 ग्रुप तक सीमित कर दिया गया है।व्हाट्सएप की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दुनियाभर की सरकारें, स्थानीय पुलिस फर्जी खबरों से निपटने की चुनौती का सामना कर रही है।

व्हाट्सएप ने कोरोना वायरस संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने से रोकने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में बदलाव किया है। अब व्हाट्सएप पर ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक ही व्यक्ति या समूह को भेजा जा सकेगा।

इससे पहले व्हाट्सएप में एक बार में संदेश भेजने की सीमा पांच लोगों या समूहों तक सीमित थी। इससे पहले फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए व्हाट्सएप ने संदेश के साथ यह जानकारी देने की शुरुआत भी की थी कि इसे फॉरवर्ड किया गया है या नहीं।

फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग एप व्हाट्सएप ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच आपस में जुड़े रहने के लिए लोग व्हाट्सएप का सक्रियता से उपयोग कर रहे हैं। ऐसे समय में गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए उसने यह नया फीचर पेश किया है।

व्हाट्सएप की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दुनियाभर की सरकारें, स्थानीय पुलिस फर्जी खबरों से निपटने की चुनौती का सामना कर रही हैं।

Web Title: Now you cannot share forward messages with more than one chat on WhatsApp

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे