Moto का यह धांसू फोन आज हो सकता है लॉन्च, लीक से फीचर्स का हुआ खुलासा
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: June 6, 2018 12:04 PM2018-06-06T12:04:22+5:302018-06-06T12:16:13+5:30
Moto Z3 Play Features, Price, Specification: कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G6 और Moto G6 Play को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतारा है।
नई दिल्ली, 6 जून: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोटो अपने आने वाले Moto Z3 Play को आज लॉन्च कर सकती है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने बुधवार को एक इवेंट आयोजित की है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इवेंट में इस फोन से पर्दा उठा सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन से जुड़ी कई जानकारियां लीक हो चुकी है।
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G6 और Moto G6 Play को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। हालांकि Moto Z3 Play को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि Moto Z3 Play को ब्राजील में आज ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- 6 जून को HTC Desire 12, Desire 12+ स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, यह होंगे फीचर्स
Moto Z3 Play के अनुमानित फीचर्स और कीमत
Moto Z3 Play को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें 6-inch “Max Vision” एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसका रिजॉल्यूशन 2160 x 1080 पिक्सल होगा। स्मार्टफोन 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में आ सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें 4जीबी रैम ऑप्शन और 32जीबी व 64जीबी इंटरनल स्टोरेज हो सकती है।
इसके साथ ही इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12-मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। Moto Z3 Play एक मिड-रेंज डिवाइस है। साथ ही कंपनी नए मोटो मोड्स को भी पेश करेगी।
ये भी पढ़ें- शानदार फीचर्स के साथ Lenovo Z5 स्मार्टफोन लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और 6 जीबी रैम है खास
फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 8.0 Oreo ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000mAh की बैटरी होगी।