Jio 4G services in Ladakh: जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास 4जी सेवाओं का विस्तार किया

By भाषा | Published: June 7, 2022 04:07 PM2022-06-07T16:07:37+5:302022-06-07T16:07:37+5:30

लद्दाख से लोकसभा सासंद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने स्पंगमिक गांव में जियो मोबाइल टावर का उद्घाटन किया है। नामग्याल ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। 

Jio expands 4G services near Pangong Lake in Ladakh | Jio 4G services in Ladakh: जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास 4जी सेवाओं का विस्तार किया

Jio 4G services in Ladakh: जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास 4जी सेवाओं का विस्तार किया

Highlightsपैंगोंग झील के पास 4जी सेवा प्रदान करने वाला जियो पहला नेटवर्क बनालद्दाख से सासंद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने मोबाइल टॉवर का किया उद्घाटन

श्रीनगर: देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग झील के नजदीक एक गांव तक अपनी 4जी सेवाओं की पहुंच बढ़ा दी है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो बीते वर्षों में भारत और चीन के बीच टकराव का केंद्र रहा है। अधिकारियों ने कहा कि रिलायंस जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास स्पंगमिक गांव में अपनी 4जी वॉयस और डेटा सेवाएं शुरू की हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि जियो पैंगोंग और उसके आसपास क्षेत्र में 4जी मोबाइल सुविधा प्रदान करने वाला पहला नेटवर्क है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। लद्दाख से लोकसभा सासंद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने स्पंगमिक गांव में जियो मोबाइल टावर का उद्घाटन किया है। नामग्याल ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। 

उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटकों और जवानों को निर्बाध संपर्क मिल सकेगा।’’ जियो ने कहा कि वह सभी को डिजिटल रूप से जोड़ने और समाज को सशक्त बनाने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप लद्दाख क्षेत्र में अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।

Web Title: Jio expands 4G services near Pangong Lake in Ladakh

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे