Xiaomi Redmi 6A की खरीद पर मिल रहा 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 100GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: January 7, 2019 11:32 AM2019-01-07T11:32:45+5:302019-01-07T11:32:45+5:30

Redmi 6A को आज यानी 7 जनवरी को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। यह सेल 12 बजे शुरू होगी। फोन की बिक्री पर कई ऑफर्स दिए जाएंगे। बता दें कि यह फोन कंपनी के पुराने रेडमी 5ए का अपग्रेड वेरिएंट है।

Jio cashback offer get upto 2,200 on Xiaomi Redmi 6A sale start today at amazon | Xiaomi Redmi 6A की खरीद पर मिल रहा 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 100GB डेटा

Xiaomi Redmi 6A to go on sale Today

Highlightsस्मार्टफोन की सेल अमेजन और मीडॉटकॉम पर 12 बजे होगीरेडमी 6ए कंपनी के पुराने Redmi 5A का अपग्रेडेड वेरिएंट है

शाओमी की ओर से पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए Redmi 6 सीरीज के तीन स्मार्टफोन Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro में से रेडमी 6ए की आज एक बार फिर से बिक्री की जाएगी। Redmi 6A को आज यानी 7 जनवरी को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। यह सेल 12 बजे शुरू होगी। फोन की बिक्री पर कई ऑफर्स दिए जाएंगे। बता दें कि यह फोन कंपनी के पुराने रेडमी 5ए का अपग्रेड वेरिएंट है।

Xiaomi Redmi 6A की भारत में कीमत और ऑफर्स

भारत में शाओमी रेडमी 6ए की कीमत 6,599 रुपये से शुरू होती है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। जिसमें इसके 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,599 रुपये है। वहीं, Xiaomi Redmi 6A के दूसरे वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑफर के तहत सेल में रेडमी 6ए की खरीदारी पर जियो की ओर से 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 100 जीबी का डेटा दिया जाएगा।

Xiaomi Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन्स 

शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। फोन में 2 जीबी की रैम मौजूद है। यह ड्यूल वीओएलटीई, ड्यूल स्टैंडबाय हैंडसेट मीयूआई 9.6 के पर चलेगा जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। कैमरे की बात करें तो Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है।

Web Title: Jio cashback offer get upto 2,200 on Xiaomi Redmi 6A sale start today at amazon

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे