Google Trends 2019: राजनीति से लेकर सिनेमा व खेल तक जानें इस साल के टॉप ट्रेंड, पीएम मोदी इस मामले में निकले सबसे आगे

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: December 12, 2019 01:43 PM2019-12-12T13:43:05+5:302019-12-12T16:23:41+5:30

Google Trends 2019: इस साल भी गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों (कीवर्ड) की लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में क्रिकेट विश्वकप, कबीर सिंह फिल्म और आधार से पैन लिंक जैसी चीजें शामिल है।

Google Trends 2019: Most Searched on Google India, Here are Top list PM Modi Golden Tweet | Google Trends 2019: राजनीति से लेकर सिनेमा व खेल तक जानें इस साल के टॉप ट्रेंड, पीएम मोदी इस मामले में निकले सबसे आगे

Google Trends 2019: राजनीति से लेकर सिनेमा व खेल तक जानें इस साल के टॉप ट्रेंड, पीएम मोदी इस मामले में निकले सबसे आगे

Highlightsलोगों ने गूगल पर अपनी पसंद और आसपास की चीजों को भी सर्च किया हैGoogle सर्च लिस्ट में क्रिकेट विश्वकप, कबीर सिंह फिल्म और आधार से पैन लिंक जैसी चीजें शामिल है

Google Trends 2019: साल 2019 खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में साल के अंत में दिग्गज टेक कंपनी Google की ओर से पूरे साल सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट जारी की जाती है। इसी के तहत इस साल भी गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों (कीवर्ड) की लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में क्रिकेट विश्वकप, कबीर सिंह फिल्म और आधार से पैन लिंक जैसी चीजें शामिल है।

सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने गूगल पर अपनी पसंद और आसपास की चीजों को भी सर्च किया है। तो आइए जानते हैं कि साल 2019 में गूगल सर्च इंजन में किन चीजों को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है....

गूगल में सबसे ज्यादा सर्च हुई फिल्मों की लिस्ट

कबीर सिंह 
एवेंजर्स एंडगेम 
जोकर 
कैप्टन मार्वेल 
सुपर-30 
मिशन मंगल 
गली बॉय 
वॉर 
हाउसफुल 4 
उरी

Google पर स्पोर्ट्स इवेंट हुए सर्च

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019
प्रो-कबड्डी लीग 2019
कोपा अमेरिका
ऑस्ट्रेलिया ओपन
विंबलटन ऑपन

गूगल पर सबसे ज्यादा ये खबरें हुई सर्च

लोकसभा चुनाव
अनुच्छेद 370
चंद्रयान-2
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
हरियाणा विधानसभा चुनाव
साइक्लोन फानी
अयोध्या फैसला  
अमेजन फॉरेस्ट फायर
पुलवामा हमला

Google पर इन पर्सनैलिटीयों को किया गया सर्च

लता मंगेशकर 
युवराज सिंह 
आंनद कुमार 
विक्की कौशल 
ऋषभ पंत 
रानू मंडल 
तारा सुतारिया 
सिद्धार्थ शुक्ला 
कोइना मित्रा

गूगल पर ये प्रोसेस सबसे ज्यादा रहें सर्चेबल

आधार और पैन कार्ड लिंक
वोटर लिस्ट में नाम चेक करना 
होली के रंगों को हटाना 
कैसे करें वोट

पीएम मोदी के ट्वीट को इस साल सबसे अधिक लाइक मिले

मई 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट को इस साल भारत में सबसे ज्यादा री-ट्वीट और लाइक किया गया। यह जानकारी ट्विटर ने मंगलवार को दी। ट्विटर ने एक बयान में कहा, "लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए ट्वीट हैशटैग लोकसभाइलेक्शंस2019 को इस साल सबसे अधिक (1.17 लाख) बार री-ट्वीट किया गया और इसे सबसे अधिक (4.2 लाख) लाइक मिले, जिससे यह भारत में गोल्डन ट्वीट बन गया।" 

Web Title: Google Trends 2019: Most Searched on Google India, Here are Top list PM Modi Golden Tweet

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे