बड़े काम के हैं Facebook के ये 5 खास फीचर्स, जॉब्स से लेकर मौसम तक की देते हैं खबर
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: December 13, 2018 07:59 AM2018-12-13T07:59:19+5:302018-12-13T08:00:21+5:30
Facebook में कई ऐसे काम के फीचर्स मौजूद हैं जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। हम आपको फेसबुक पर मौजूद ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको जानने जरुरी है।
सोशल मीडियाफेसबुक का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। फेसबुक अपने यूजर्स को लुभाने के लिए लगातार नए-नए अपडेट जारी करता है। Facebook में कई ऐसे काम के फीचर्स मौजूद हैं जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। हम आपको फेसबुक पर मौजूद ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको जानने जरुरी है...
Blood Donations
फेसबुक में हाल ही में इस फीचर को जारी किया गया है। फेसबुक में यह फीचर सबसे काम का है। आपात स्थिति में अगर आपको ब्लड की जरूरत है तो फेसबुक के इस फीचर के जरिए आप ब्लड डोनर्स का पता लगा सकते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में खुद को जोड़ना चाहते हैं तो ऐप पर साइन अप करके ब्लड डोनर बन सकते हैं।
Jobs on Facebook
फेसबुक में इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर अपनी लोकेशन के आसपास की जॉब्स को सर्च कर सकते हैं। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से फिल्टर लगाकर नौकरी ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको क्रिएट जॉब के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Save Post
अगर आप फेसबुक में कोई वीडियो या कोई पोस्ट पढ़ रहे हैं और अचानक कोई जरूरी काम आ जाए तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप उस लिंक को बाद में पढ़ने के लिए सेव करके रख सकते हैं। दोबारा उस वीडियो को देखने या पोस्ट को पढ़ने के लिए फेसबुक के सेव ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं।
Weather
फेसबुक के जरिए आप शहर के मौसम के बारे में भी जानकारी पा सकते हैं। वेदर फीचर में आपको अपनी लोकेशन के ताजा मौसम की जानकारी मिलती रहती है। अपनी वर्तमान लोकेशन पर मौसम कैसा है या फिर आनेवाले दिनों में कैसा होगा।
Live Videos
फेसबुक के इस फीचर की मदद से आप किसी खास समय पर चल रहे लाइव विडियोज को एक जगह पर देख सकते हैं। यहां पर क्लिक करने से एक निश्चित समय पर जितने भी पेज या लोग लाइव विडियो कर रहे होंगे, वे आपको दिख जाएंगे।