Bigg Boss 12 सलमान खान का शो अपने स्मार्टफोन में देखें लाइव, बस करना होगा ये ऐप डाउनलोड
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: September 18, 2018 02:29 PM2018-09-18T14:29:33+5:302018-09-18T14:29:33+5:30
अगर आप भी Big Boss के फैन हैं लेकिन कहीं व्यस्त होने के चलते नहीं देख पा रहे हैं तो मायूस न हों। हम आपको बताएंगे एक ऐसे ऐप के बारे में जिसके जरिए आप इस शो को कहीं से भी लाइव देख सकते हैं।
नई दिल्ली, 18 सितंबर: टेलीविजन का सबसे बड़ा रियलिटी शो Big Boss 12 का 16 सितंबर से आगाज हो चुका है। बिग बॉस 12 में इस बार 17 लोगों ने हिस्सा लिया है जिनमें 6 जोड़ियां शामिल हैं। बिग बॉस को लोग काफी देखना पसंद करते हैं। इसकी TRP के आगे सभी टीवी शो पीछे छूट जाते हैं। अगर आप भी Big Boss के फैन हैं लेकिन कहीं व्यस्त होने के चलते नहीं देख पा रहे हैं तो मायूस न हों। हम आपको बताएंगे एक ऐसे ऐप के बारे में जिसके जरिए आप इस शो को कहीं से भी लाइव देख सकते हैं।
Jio TV App
हम बात कर रहे हैं जियो टीवी ऐप के बारे में। Jio टीवी ऐप के जरिए आप बिग बॉस 12 को अपने स्मार्टफोन पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। हालांकि इसके लिए आपके पास Jio का सिम होना जरुरी है। अगर आपके पास जियो का नंबर नहीं है तो आप जियो टीवी नहीं चला पाएंगे।
Voot App
इसके अलावा आप Voot ऐप पर भी इस शो को देख सकते हैं लेकिन इसमें आपको लाइव शो नहीं दिखेगा। ऐप में आपको एक दिन पहले के शो दिखेंगे जो कि पहले दिन रात को प्रसारित किए गए थें।