डिजनी करेगा 7,000 हजार कर्मचारियों की छंटनी, जानें क्या है वजह

By अंजली चौहान | Published: February 9, 2023 10:28 AM2023-02-09T10:28:58+5:302023-02-09T10:31:16+5:30

गौरतलब है कि डिजनी प्लस के सब्सक्राइबर्स में एक प्रतिशत की कटौती देखी गई है।

Disney will lay off 7000 thousand employees know what is the reason | डिजनी करेगा 7,000 हजार कर्मचारियों की छंटनी, जानें क्या है वजह

(photo credit: ANI twitter)

Highlightsडिजनी के सीईओ ने कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलानडिजनी कंपनी से सात हजार कर्मचारियों की करेगी छंटनी पिछले कई महीनों से डिजनी के ग्राहकों में देखी गई भारी कमी

अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच अब डिजनी ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। लोगों के मनोरंजन का एक बेहतर विकल्प बनें डिजनी ने अपने कर्मचारियों को लेकर पेरशान करने वाली खबर सुनाई है। कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब सात हजार कर्मचारियों को कंपनी से निकालने का फैसला किया गया है। 

ये पहली बार नहीं है जब कोई दिग्गज कंपनी आर्थिक मंदी के कारण छंटनी कर रही है। सीईओ बॉब इगर ने बताया कि हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें दूर करने के लिए यह जरूरी है। मैं निर्णय को हल्के में नहीं लेता हूं। मेरे मन में दुनियाभर में हमारे कर्मचारियों की प्रतिभा और समर्पण के लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा है। इस प्रक्रिया के जरिए कंपनी 5.5 बिलियन डॉलर की बचत करना चाहती है। 

यूजर्स की संख्या में आई कमी 

गौरतलब है कि डिजनी प्लस के सब्सक्राइबर्स में एक प्रतिशत की कटौती देखी गई है। इस कटौती के बाद 31 दिसंबर 2022 तक कंपनी के कुल सब्सक्राइबर्स 168.1 मिलियन रह गए थे। कंपनी को अक्टूबर से दिसंबर तक 1 बिलियन का नुकसान उठाना पड़ा है। ग्राहकों की कमी का जिक्र करते हुए बॉब ने भी बताया कि पहली बार ग्राहकों की संख्या में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। 

बॉब इगर ने दिसंबर 2022 में ही सीईओ का पद संभाला था। कंपनी का पद संभालने के बाद से ही उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद कई कंपनियां आर्थिक मंदी का सामना कर रही है। जिडनी से पहले भी जूम ने अपने 1300 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, डेल, बायजू, मेगा, स्विगी आदि कंपनियों ने भारी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी।  

Web Title: Disney will lay off 7000 thousand employees know what is the reason

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Disney Hotstar