इन 5 राशि पर होती है भोलेनाथ की जबरदस्त कृपा, ये काम करते ही खुल जाते हैं धन और ज्ञान के भंडार

By उस्मान | Published: February 21, 2019 02:09 PM2019-02-21T14:09:41+5:302019-02-21T16:26:48+5:30

zodiac sign and lord shiva : What to offer Lord Shiva as per zodiac sign | इन 5 राशि पर होती है भोलेनाथ की जबरदस्त कृपा, ये काम करते ही खुल जाते हैं धन और ज्ञान के भंडार

फोटो- पिक्साबे

भगवान श‍िव की पूजा करने से कई मनोकामनायें पूरी होती हैं। कहा जाता है कि  परिवार की सुख-शांति और संतान की कामना के लिए श‍िव परिवार की पूजा करनी चाहिए। तंत्र शास्त्र के अनुसार यदि भगतवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष टोटके किए जाएं तो उसका बहुत जल्दी शुभ फल प्राप्त होता है।

वैसे तो भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूरी करते हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि कुछ राशि वाले लोगों पर उनके अधिक कृपा होती है। माना जाता है कि ऐसे भक्तों के लिए शिव जी सुखों का भंडार खोल देते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ग्रहों में परिवर्तन होने की वजह से राशियों पर काफी असर देखने को मिलता है। ग्रहों में फेरबदल होने की वजह से अच्छा प्रभाव भी पड़ता है और बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है, जिससे इन पांच राशियों को फायदा हो सकता है। 

1) तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए शिव की उपासना से अधिक लाभ हो सकता है। भगवान शिव आपकी मनचाही इच्छा पूरी कर सकते हैं। महादेव के साथ-साथ संकटमोचन हनुमान की भी विशेषरूप से तुला राशि वाले लोगों पर कृपा बनी रहती है।  

2) कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले छात्रों को ज्यादा परिश्रम करने से मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्राप्त होगें और पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन भी खत्म होगी। खासकर इस राशि के लोगों पर सोमवार के दिन महादेव की विशेष रूप से कृपा बनी रहेगी। 

3) मेष राशि 
अगले एक हफ्ते तक भगवान शिव मेष राशि वालों पर बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। इस राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के बहुत सारे अवसर प्राप्त होने वाले हैं। आपके जीवन से धन की समस्या दूर होने वाली हैं। इसके लावा प्रेम करने वाले लोगों को उनके प्रेम में सफलता मिलेगी। 

4) मकर राशि 
मकर राशि वाले लोगों के ऊपर महादेव की विशेष कृपा बन रही है। छात्रों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही आपका मन भी पढ़ाई में लगने लगेगा।

5) कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर भगवान शिव बहुत मेहरबान होते हैं। इस राशि के लोग भगवान शिव की भक्ति में हमेशा लीन रहते हैं। इस राशि के लोग भगवान शंकर का कोई भी व्रत या त्योहार पर उपवास रखना नहीं छोड़ते हैं। भगवान शिव इस राशि के लोगों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

Web Title: zodiac sign and lord shiva : What to offer Lord Shiva as per zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे