साप्ताहिक राशिफल, 10 से 16 फरवरी: इस हफ्ते कौन से दिन और रंग होंगे आपके लिए शुभ, जानिए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: February 10, 2020 09:54 AM2020-02-10T09:54:06+5:302020-02-10T09:54:06+5:30

साप्ताहिक राशिफल: किस राशि को होगा इस हफ्ते धन लाभ, किसे मिलेगी उन्नति और किसे है सावधान रहने की जरूरत। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

weekly rashifal 10 february to 16 feb 2020 in hindi all zodiac signs mesh vrish tula mithun | साप्ताहिक राशिफल, 10 से 16 फरवरी: इस हफ्ते कौन से दिन और रंग होंगे आपके लिए शुभ, जानिए

Weekly Rashifal: 10 से 16 फरवरी, जानें कैसा होगा ये हफ्ता

Highlightsसाप्ताहिक राशिफल: वृषभ के अविवाहित जातकों का विवाह संबंध हो सकता हैसिंह राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत मानसिक तनाव और व्यस्तता से होगी, कन्या के लिए शुभ है ये हफ्ता

मेष

गोचर में चतुर्थ भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ मानसिक तनाव दे सकता है। रात्रि के समय समस्याओं का हल निकल जाएगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है। आर्थिक विकास के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित जातकों के मांगलिक कार्यों के योग हैं। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पेट-पैर में कष्ट, शल्य चिकित्साजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 10, 11, 14 और 15 है। शुभ रंग आपके लिए नारंगी है।

वृषभ

गोचर तृतीय भाव में चंद्र सप्ताह का आरंभ मांगलिक कार्यों में व्यस्तता दे सकता है। अविवाहित जातकों का विवाह संबंध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता प्रदान करेगा। नौकरीपेशा जाकर को तरक्की मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। शुभ दिनांक 10, 12, 12 और 14 है। शुभ रंग भूरा है।

मिथुन

गोचर में द्वितीय भाव में चंद्र रहेगा। राशिश बुध नवम भाव में है। नौकरीपेशा जातक को नये अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षण से संबंधित जुड़े जातक को प्रगति मिलेगी। कुसंगति से बचाव करें। पराक्रम मे वृद्धि होगी। भाग्य की अनुकूलता मिलेगी। रक्तजन्य रोग, फोड़े-फुंसी से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 10, 11, 12 अनुकूल हैं। गणेशजी की अर्चना करें। शुभ रंग धानी है।

कर्क

गोचर में प्रथम भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ मानसिक प्रापंचिक सुखद है। भूमि-वाहनादि के लिए सुखद है। मांगलिक कार्यों के योग हैं। धार्मिक कार्यों में अभिरूचि रहेगी। सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अर्धांग दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। जलचर प्राणियों को आटे की गोली खिलाना चाहिए। शुभ दिनांक 11, 13, और 15 है। शुभ रंग क्रीम है।

सिंह

गोचर व्ययभाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ मानसिक तनाव दे सकता है। कार्यक्षेत्र-कारोबार में यथावत स्थिति रहेगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक चिंतन, परेशानी बनी रहेगी। न्यायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह मध्यम है। शुभद दिनांक 10, 11, 12 और 13 है। शुभ रंग सेलेटी है।

कन्या

गोचर आय स्थान में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ सुख-समृद्धि में वृद्धि प्रदान करेगा। धर्म कार्यों में रूचि रहेगी। भूमि-निर्माण कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। बंधु वर्गों से विरोधाभास उत्पन्न हो सकते हैं। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह मध्यम है। शुभ दिनांक 12, 13 और 14 है। शुभ रंग आसमानी है।

तुला

गोचर स्पष्ट भाव में चंद्र है। व्यापार कारोबार में प्रगति मिलेगी। प्रापंचिक खर्चों में वृद्धि होगी। भूमि कृषि निर्माण कार्यों में यश मिलेगा। मांगलिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में थकान, सिरदर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभद दिनांक 10, 11, 14 और 15 हैं। धर्म स्थान में सजावट की वस्तुएं दान करें। शुभ रंग आसमानी है।

वृश्चिक

गोचर में चंद्र नवम भाव में होगा। राशिश प्रथम भाव में शुभदता प्रदान करेगा। सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र-कारोबार में विस्तार और नए अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति मिल सकती है। स्थान परिवर्तन मन के अनुसार होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए हफ्ता मध्यम है। शुभ दिनांक 10, 11 और 12 है। शुभ रंग मरुन है।

धनु

गोचर में अष्टम भाव में चंद्र हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मांगलिक-धार्मिक कार्यों के योग हैं। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। अचानक लाभ के योग हैं। शुभ दिनांक 11, 13 और 15 हैं। शुभ रंग पीला है।

मकर

गोचर में सप्ताम भाव में चंद्र है। राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातक को मान-सम्मान प्राप्त होगा। जनकल्याण योजनाओं से लाभ होगा। पत्नी पक्ष को लेकर चिंतन-तनाव रह सकता है। शुभ दिनांक 12, 13 और 14 है। शुभ रंग मरुन है।

कुंभ

गोचर षष्ठम भाव में चंद्र है। सप्ताह के आरंभ में मानसिक चिंतन, कारोबार-व्यापार के लिए सम स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा जातक के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है। मांगलिक कार्य पूर्णता को प्रदान करेंगे। भूमि-भवन निर्माण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। सप्ताह मध्यम फल देगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। शुभ दिनांक 11, 12, 14 और 15 है। शुभ रंग आसमानी है।

मीन

गोचर पंचम भाव में चंद्र है। गुरु की शुभदता प्रदान करेगा। शिक्षण क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। मांगलिक कार्यों का योग निर्माण होता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा जातक को नये अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है। शुभ दिनांक 11, 13 और 14 है। शुभ रंग नारंगी है।

Web Title: weekly rashifal 10 february to 16 feb 2020 in hindi all zodiac signs mesh vrish tula mithun

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे